सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam News ›   Ratlam Excise Constable Exam Scam: 12 Candidates Disqualified After CCTV Exposes Fraud

MP News: आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा में बड़ा खेल! सीसीटीवी में पकड़ा फर्जीवाड़ा, 12 अभ्यर्थी बाहर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Tue, 03 Mar 2026 11:22 AM IST
विज्ञापन
सार

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा-2025 में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। रतलाम स्थित केंद्र पर संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर 12 अभ्यर्थियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

Ratlam Excise Constable Exam Scam: 12 Candidates Disqualified After CCTV Exposes Fraud
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा-2025 में रतलाम स्थित एक परीक्षा केंद्र पर फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति 12 अभ्यर्थियों को अनुचित तरीके से लाभ पहुंचाने का प्रयास करते हुए दिखाई दिया। इस आधार पर संबंधित अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी निरस्त कर दी गई है।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार परीक्षा 9 से 21 सितंबर 2025 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद मंडल द्वारा मानक संचालन प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों के प्राप्तांकों और गतिविधियों का डेटा विश्लेषण किया गया। इस दौरान रतलाम पब्लिक स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र के 12 अभ्यर्थियों की गतिविधियां असामान्य पाई गईं। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी डाटा का परीक्षण किया गया, जिसमें एक अन्य व्यक्ति द्वारा परीक्षा में अनुचित सहायता देने का प्रयास सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jabalpur News: नीलामी की राशि जमा कराए बिना आवंटित कर दी दुकानें, नप अध्यक्ष-CMO-राजस्व अधिकारी सहित 23 पर FIR

मंडल के प्रिंसिपल सिस्टम एनालिस्ट प्रणीत सिजरिया ने 26 फरवरी 2026 को भोपाल के एमपी नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) के तहत अपराध क्रमांक शून्य पर एफआईआर दर्ज की। घटनास्थल रतलाम होने के कारण प्रकरण अग्रिम कार्रवाई के लिए रतलाम के औद्योगिक क्षेत्र थाने को भेजा गया।

भोपाल से केस डायरी प्राप्त होने के बाद रतलाम पुलिस ने विधिवत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी के अनुसार सामान्य प्रशासन विभाग, भोपाल से भी मामले में आवश्यक जानकारी मांगी गई है। पुलिस यह जांच कर रही है कि परीक्षा केंद्र पर यह गड़बड़ी किस स्तर पर और किन लोगों की संलिप्तता से की गई। बहरहाल मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई तथ्यों के आधार पर की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed