फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Young man took female Patwari away under false pretenses; police brought her back

Ratlam News: महिला पटवारी को झूठ बोलकर ले गया था युवक, पुलिस वापस लेकर आई, आरोपी पर अपहरण का केस दर्ज

Wed, 22 Jul 2026 10:34 PM IST
रतलाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Wed, 22 Jul 2026 10:34 PM IST
सार

रतलाम के आलोट से लापता महिला पटवारी को पुलिस ने धार जिले के काकड़वा गांव से सुरक्षित बरामद किया। पुलिस के अनुसार परिचित युवक अनिल अलावा उसे झांसा देकर जबरन अपने गांव ले गया था। आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Young man took female Patwari away under false pretenses; police brought her back
मामला आलोट थाना क्षेत्र का है।

विस्तार

रतलाम जिले के आलोट नगर से लापता हुई महिला पटवारी के गायब होने का मामला अपहरण में तब्दील हो गया। पुलिस के अनुसार पटवारी को उसका परिचित युवक झूठ बोलकर अपने गांव ले गया था। पुलिस टीम महिला को तलाश कर वापस ले आई है। आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया गया है। उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 20 जुलाई 2026 की शाम आलोट में आयोजित प्रशासनिक बैठक में शामिल होकर महिला पटवारी अपने घर लौटी थी। घर से देर रात वह लापता हो गई थी और उनका मोबाइल फोन भी बंद था। पटवारी के परिजन ने 21 जुलाई को आलोट थाने पर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पटवारी बड़वानी जिले की रहने वाली है और इन दिनों आलोट में पदस्थ है। महिला पटवारी के गायब होने से प्रशासनिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। पुलिस लापता पटवारी की खोजबीन कर रही थी, इसी बीच मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली कि लापता पटवारी धार जिले के ग्राम काकड़वा में है। पुलिस व राजस्व विभाग टीम वहां पहुंची और खोजबीन कर पटवारी को मंगलवार व बुधवार की दरमियानी रात आलोट लेकर आई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - MP विधानसभा: 'कीड़ा' टिप्पणी पर घमासान, रिकॉर्ड देखने के बाद स्पीकर बोले- विजयवर्गीय ने यह शब्द नहीं कहा
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर पर चलने का कहकर जबरदस्ती ले गया था
आलोट एसडीओपी पल्लवी गौर के अनुसार महिला पटवारी को देर रात आलोट लाया गया। रात करीब 1:30 बजे पटवारी ने अपने बयान में बताया कि परिचित आरोपी अनिल अलावा ने मेरे घर पर आकर मेरे साथ मारपीट की थी और कहा कि मेरे माता-पिता आलोट शंकर मंदिर पर है, वहां चलकर माता-पिता से बात कर लो। मैं उसके साथ मंदिर पर पहुंची, जहां उसके माता-पिता नहीं थे। वहां से वह उसे जबरदस्ती ग्राम काकड़वा ले गया था। वहां से मैंने अपने माता-पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद आलोट टीम ग्राम काकड़वा पहुंची और उसे लेकर आई। पुलिस जब वहां पहुंची तो आरोपी अनिल अलावा वहां से भाग चुका था। आरोपी अनिल अलावा के खिलाफ बीएनएस की धारा 140 ( 3) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। बयान लेने के बाज पटवारी को उसके  माता-पिता के साथ घर भेजा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed