सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa Viral Reel Woman Seen Waving Pistol in Social Media Video Police Launch Probe MP News in Hindi

Rewa Viral Video: पिस्टल संग रील बनाने वाली युवती वायरल, हथियार लहराते बनाया वीडियो, अब पुलिस तलाश रही कुंडली

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: Dinesh Sharma Updated Thu, 25 Jun 2026 04:13 PM IST
सार

MP Rewa News in Hindi : रीवा में एक युवती का पिस्टल के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। इंस्टाग्राम पर साझा की गई रीलों में हथियार लहराते हुए दिखने पर एसपी डॉ. गुरुकरण सिंह ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। युवती और हथियार की वैधता की जांच जारी है।

विज्ञापन
Rewa Viral Reel Woman Seen Waving Pistol in Social Media Video Police Launch Probe MP News in Hindi
रीवा में हथियार के साथ लड़की की रील बायरल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रीवा जिले में सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन का एक और मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। हाल ही में जिले में हुई फायरिंग की घटनाओं के बीच अब एक युवती द्वारा कथित तौर पर अवैध पिस्टल के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने का मामला चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, इंस्टाग्राम पर "manu_rewa" नामक आईडी से एक युवती ने पिस्टल के साथ दो अलग-अलग रील पोस्ट की हैं। इन वीडियो में युवती हथियार लहराते हुए नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन रीलों को हजारों लोग देख चुके हैं, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर फिर मौत का तांडव, आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, 4 की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Rewa Viral Reel Woman Seen Waving Pistol in Social Media Video Police Launch Probe MP News in Hindi
हथियार के साथ रील बनाती युवती - फोटो : अमर उजाला
कानून को चुनौती
स्थानीय लोगों का कहना है कि रीवा में पिछले कुछ समय से हथियारों के प्रदर्शन और फायरिंग की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ऐसे में खुलेआम हथियारों के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा करना कानून व्यवस्था को चुनौती देने जैसा माना जा रहा है। वायरल वीडियो को लेकर लोगों ने भी चिंता जताई है और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।



पहले भी सामने आ चुके मामले
उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले समान थाना क्षेत्र में वीडियो कॉल के दौरान अवैध पिस्तौल का प्रदर्शन करने वाले एक युवक के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की थी। उस मामले में पुलिस ने हथियार जब्त कर आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया था। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।

पुलिस कर रही जांच
मामले की जानकारी सामने आने के बाद रीवा पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरुकरण सिंह ने वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रहे हथियार की जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वीडियो में दिखाई दे रही पिस्टल वैध है या अवैध तथा युवती की पहचान और उसके हथियार से संबंध की भी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में यदि हथियार अवैध पाया जाता है या किसी प्रकार का कानून उल्लंघन सामने आता है तो संबंधित युवती के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed