सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa News ›   Rewa Viral Video: Police Team Reaches Liquor Shop With Siren On, Action Taken After Video Sparks Row

वर्दी में शराब का इंतजाम?: रीवा में सायरन बजाकर शराब लेने पहुंची पुलिस, वायरल वीडियो से खुली पोल; हुई कार्रवाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: रीवा ब्यूरो Updated Tue, 26 May 2026 04:15 PM IST
विज्ञापन
सार

रीवा के मनगवां में डायल-112 का शराब दुकान के सामने रुककर पुलिसकर्मी को शराब लेते दिखाने वाला वीडियो वायरल हो गया। मामले पर बवाल बढ़ने के बाद एसपी ने जांच कराई, जिसमें एक सिपाही दोषी मिला और उसे निलंबित कर दिया गया।

Rewa Viral Video: Police Team Reaches Liquor Shop With Siren On, Action Taken After Video Sparks Row
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश पुलिस की आपातकालीन सेवा डायल-112 एक बार फिर सवालों के घेरे में है। जिले के मनगवां थाना क्षेत्र से सामने आए एक वायरल वीडियो ने पुलिस विभाग में हलचल मचा दी है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में डायल-112 वाहन सायरन बजाते हुए शराब दुकान के सामने रुकता नजर आ रहा है। इसके बाद दुकान से बाहर आया एक व्यक्ति पुलिस वाहन में मौजूद कर्मी को शराब और बीयर की बोतल थमाता दिखाई देता है।



बताया जा रहा है कि यह वीडियो मनगवां थाना क्षेत्र के गंगेव चौकी स्थित शराब दुकान का है। वीडियो सामने आने के बाद आम लोगों के साथ-साथ समाजसेवियों ने भी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि जिस डायल-112 सेवा को जनता की सुरक्षा और आपातकालीन मदद के लिए शुरू किया गया था, उसका इस तरह इस्तेमाल बेहद शर्मनाक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सायरन बजाते पहुंची डायल-112, फिर लिया शराब का पैकेट
वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि डायल-112 वाहन शराब दुकान के सामने आकर रुकता है। इस दौरान वाहन का सायरन भी बज रहा होता है। कुछ ही सेकंड बाद दुकान से एक व्यक्ति हाथ में शराब और बीयर की बोतल लेकर बाहर निकलता है और वाहन की आगे की सीट पर बैठे पुलिसकर्मी को थमा देता है। इसके बाद वाहन मौके से रवाना हो जाता है। पूरे घटनाक्रम को किसी स्थानीय व्यक्ति ने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आते ही पुलिस विभाग की छवि और कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए।

विज्ञापन
Trending Videos


पढ़ें:  पन्ना में हुआ बड़ा हादसा, निर्माणाधीन कुआं धंसा, पांच मजदूरों की हुई मौत

सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई लोगों ने सवाल उठाया कि अगर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ही सरकारी वाहन का दुरुपयोग करते हुए शराब लेते नजर आएंगे, तो आम जनता पुलिस पर कैसे भरोसा करेगी। समाजसेवियों ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

एसपी ने लिया तत्काल संज्ञान, सिपाही निलंबित
मामले की गंभीरता को देखते हुए रीवा पुलिस अधीक्षक गुरुकरन सिंह ने तत्काल जांच के निर्देश दिए। एसपी के निर्देश पर मनगवां एसडीओपी से मामले की जांच कराई गई। जांच में प्रथम दृष्टया एक पुलिसकर्मी की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि जांच अभी जारी है और यदि अन्य कर्मचारी भी दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई गई थी। जांच में एक सिपाही दोषी पाया गया, जिसके बाद उसे निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और आगे भी आवश्यक कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed