सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   sagar-jackal-attack-elderly-child-injured-katangi-village-news

Sagar News: सागर के इस गांव में जंगली सियार का आतंक, घर में घुसकर दादा-पोते को किया लहूलुहान; लोगों में दहशत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Thu, 26 Mar 2026 02:41 PM IST
विज्ञापन
सार

सागर जिले के कटंगी गांव में जंगली सियार ने घर में घुसकर बुजुर्ग और मासूम बच्चे पर हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

sagar-jackal-attack-elderly-child-injured-katangi-village-news
सियार का फाइल फोटो। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार


Trending Videos
मध्य प्रदेश के सागर जिले के जैसीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिलहरा चौकी के कटंगी गांव में पिछले एक सप्ताह से जंगली सियार (लड़िया) का खौफ बना हुआ है। सोमवार सुबह यह खौफ उस वक्त हकीकत में बदल गया जब एक आक्रामक सियार ने घर में घुसकर एक बुजुर्ग और मासूम बच्चे पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

घर में घुसकर किया हमला
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 8 बजे जब ग्रामीण अपने रोजमर्रा के कामों में व्यस्त थे, तभी एक जंगली सियार बस्ती के एक घर में घुस गया। सियार ने वहां मौजूद 70 वर्षीय पंचम विश्वकर्मा और उनके 7 वर्षीय पोते आनंद विश्वकर्मा पर अचानक हमला बोल दिया। सियार इतना आक्रामक था कि उसने दोनों को बुरी तरह काट लिया। चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह सियार को वहां से भगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर
परिजन तुरंत दोनों घायलों को लेकर जैसीनगर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति और गहरे घावों को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सागर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।

वन विभाग की लापरवाही पर भड़के ग्रामीण
ग्रामीणों का आरोप है कि जंगली सियार का यह झुंड पिछले आठ दिनों से गांव के आसपास देखा जा रहा था। शुरुआत में इन सियारों ने गांव के कुत्तों और गायों पर हमला करना शुरू किया था, जिसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दे दी गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि यदि विभाग समय रहते सक्रिय होता और सियारों को पकड़ने का प्रयास करता, तो आज यह बड़ी घटना नहीं होती।

ये भी पढ़ें- Indore News: इंदौर में पिता-पुत्र ने पड़ोसियों पर चढ़ा दी कार, सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला की मौत; कई लोग घायल

बड़ी अनहोनी की आशंका
फिलहाल कटंगी गांव के लोग दहशत के साये में जीने को मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि अब सियार घरों के भीतर घुसकर बच्चों और बुजुर्गों को निशाना बना रहे हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और वन विभाग से तत्काल ठोस कार्रवाई की मांग की है, ताकि किसी बड़ी अनहोनी को टाला जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed