सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   sagar-storm-rain-tin-shed-collapse-woman-killed-four-injured-khimlasa

सागर में दर्दनाक हादसा: मौसम से बचाव के लिए ढाबे के पास खड़े थे लोग, उड़कर गिरी टीन शेड; महिला की मौत चार घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Wed, 17 Jun 2026 01:07 PM IST
विज्ञापन
सार

सागर जिले में तेज आंधी और बारिश के दौरान ढाबे का टीनशेड उड़कर लोगों पर गिर गया। हादसे में एक 25 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए।

sagar-storm-rain-tin-shed-collapse-woman-killed-four-injured-khimlasa
जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सागर के खिमलासा-मालथौन रोड पर मंगलवार शाम तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। गढ़ोली जवाहर गांव के पास आंधी से बचने के लिए एक ढाबे के टीनशेड के नीचे खड़े लोगों पर पूरा शेड उखड़कर गिर गया। इस हादसे में सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण 25 वर्षीय एक विवाहिता की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं।


सड़क किनारे ढाबे पर लिया था आसरा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम क्षेत्र में अचानक तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। इस दौरान राहगीरों और बाइक सवारों ने खिमलासा थाने के अंतर्गत गढ़ोली जवाहर गांव के पास स्थित एक ढाबे के टीनशेड के नीचे शरण ली थी। देखते ही देखते आंधी का वेग इतना तेज हुआ कि पूरा टीनशेड अपनी जगह से उखड़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हवा के झोंके से टीनशेड पहले उड़कर सड़क की तरफ गया और फिर पलटकर वापस पीछे की ओर गिरा, जिससे वहां खड़े लोग उसकी चपेट में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Ujjain: माथे पर तिलक व गले में रुद्राक्ष की माला पहन भस्म आरती में जा रहा था सरफराज, बजरंग दल ने पकड़कर पीटा
विज्ञापन


सालभर पहले ही हुई थी शादी, बहन के घर आए थे
मृतका के पति अरविंद अहिरवार (निवासी दमोह) ने बताया कि उसकी शादी पिछले साल मई में ही हुई थी। वह अपनी पत्नी अंजलि अहिरवार (25 वर्ष) के साथ गढ़ोली जवाहर गांव में अपनी बहन के ससुराल आया था। वहां से लौटते समय अरविंद, उसकी पत्नी और जीजा खिमलासा की ओर आ रहे थे, तभी रास्ते में मौसम बिगड़ गया और वे बारिश से बचने के लिए ढाबे पर रुक गए।


अस्पताल में तोड़ा दम
टीनशेड गिरने से अंजलि के सिर में गंभीर चोट आई थी। उसे तुरंत खुरई सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हादसे में घायल हुए अन्य चार लोगों का अलग-अलग स्थानों पर प्राथमिक उपचार कराया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed