सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A mother jumped into a well with her beloved child, both died; her parents accused her husband of abuse

Sagar News: पांच वर्षीय बेटी के साथ कुएं में कूदी मां, दोनों की मौत; पति पर लगे ये गंभीर आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Wed, 11 Mar 2026 08:22 PM IST
विज्ञापन
सार

सागर जिले के जैसीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम हिन्नोद में एक महिला ने अपनी 5 वर्षीय बेटी के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। परिजनों ने महिला के पति पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।

A mother jumped into a well with her beloved child, both died; her parents accused her husband of abuse
पुलिस थाना जैसीनगर।
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के सागर जिले के जैसीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम हिन्नोद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 29 वर्षीय महिला ने अपनी 5 साल की मासूम बेटी के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी। इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतका के परिजनों ने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं, वहीं पति ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

Trending Videos

खेत पर गई थी मां-बेटी, फिर नहीं लौटीं
जानकारी के अनुसार, सीमा पाल (29) अपने पति भागीरथ पाल के साथ ग्राम नाहरमऊ (केसली) में रहती थी, लेकिन पिछले कुछ समय से वह अपनी 5 वर्षीय बेटी प्रियांशी के साथ अपने मायके ग्राम हिन्नोद में रह रही थी। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे वह बेटी को लेकर खेत की ओर गई थी। जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बाद में दोनों के शव खेत में बने कुएं में उतराते मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

मायके पक्ष का आरोप: पति करता था मारपीट
मृतका के भाई संजू पाल ने पुलिस को बताया कि सीमा की शादी 8 साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही पति भागीरथ उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। विवाद इतना बढ़ गया था कि मामला महिला थाने तक भी पहुंचा था। भाई का आरोप है कि इसी प्रताड़ना और मानसिक तनाव के कारण उसकी बहन ने यह आत्मघाती कदम उठाया।


ये भी पढ़ें- गुना मंडी में रो पड़ा किसान: बेटी की शादी के लिए फसल बेचने आया था, विवाद के बाद निरीक्षक निलंबित

पति की सफाई: ससुर की बीमारी के कारण छोड़ा था
दूसरी ओर, पति भागीरथ पाल ने खुद पर लगे आरोपों को निराधार बताया है। उसका कहना है कि मेरे ससुर की तबीयत खराब थी, इसलिए मैं करीब एक महीने पहले खुद सीमा को उसके मायके छोड़कर आया था। हमारे बीच फोन पर भी सामान्य बातचीत होती थी। मारपीट के आरोप गलत हैं।

पुलिस की जांच शुरू
पुलिस ने बुधवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। जैसीनगर थाना प्रभारी शशिकांत गुर्जर ने बताया कि शुरुआती जानकारी के आधार पर मर्ग कायम कर लिया गया है। परिजनों के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed