{"_id":"69eb6e7b17d7f141720c328a","slug":"a-wicked-husband-killed-his-wife-by-slitting-her-throat-with-an-axe-leaving-two-innocent-children-without-a-mother-sagar-news-c-1-1-noi1338-4204863-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: कलयुगी पति ने कुल्हाड़ी मारकर की पत्नी की हत्या, दो मासूमों के सिर से उठा मां का साया, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: कलयुगी पति ने कुल्हाड़ी मारकर की पत्नी की हत्या, दो मासूमों के सिर से उठा मां का साया, आरोपी फरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
सार
पति-पत्नी के बीच हुए मामूली विवाद में हैवान पति ने कुल्हाड़ी मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। दंपति के दो मासूम बच्चे हैं, जिनके सिर से अब मां का साया उठ चुका है। आरोपी पति फरार है।
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
विज्ञापन
विस्तार
जिले के रहली थाना क्षेत्र के ग्राम बोमा खजूरा में आपसी विवाद के चलते एक पति ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। आरोपी ने सोते समय अपनी पत्नी की गर्दन पर कुल्हाड़ी से तीन वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वारदात के समय घर में दंपति के दो मासूम बच्चे भी सो रहे थे।
Trending Videos
जानकारी के मुताबिक 28 वर्षीय देवकी गौंड गुरुवार रात खाना खाकर अपने बच्चों के साथ सो रही थी। तभी उसका पति मोहन गौंड वहां पहुंचा। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई। विवाद इतना बढ़ा कि मोहन ने पास रखी कुल्हाड़ी उठाई और सो रही देवकी पर हमला कर दिया। आरोपी ने गर्दन पर एक के बाद एक तीन वार किए, जिससे देवकी को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: प्रीतम लोधी विवाद: नेताओं के आगे क्यों झुकती है कानून की ताकत? जीतू पटवारी का पुलिस को खुला खत, उठाए बड़े सवाल
चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग जब तक मौके पर पहुंचे, आरोपी मोहन गौंड वहां से फरार हो चुका था। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बलेह चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। शुक्रवार को पुलिस ने रहली स्वास्थ्य केंद्र में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
परिजनों ने बताया कि मृतका देवकी का मायका दमोह जिले के पोड़ी फतेहपुर में था। करीब 6 साल पहले उसकी शादी मोहन से हुई थी। दंपति के दो बच्चे हैं, जिनमें 4 साल का बेटा और 2 साल की बेटी शामिल है। घटना के बाद से मासूमों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने आरोपी पति मोहन गौंड के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। अलग-अलग टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। बलेह चौकी प्रभारी का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कमेंट
कमेंट X