{"_id":"69d4c560fbbf8221bd0b144c","slug":"fed-up-with-bullying-9th-grade-student-sets-herself-on-fire-condition-critical-case-filed-against-4-sagar-news-c-1-1-noi1338-4135823-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: मनचलों से तंग छात्रा ने खुद को लगाई आग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, 4 नाबालिगों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: मनचलों से तंग छात्रा ने खुद को लगाई आग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, 4 नाबालिगों पर केस दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 03:42 PM IST
विज्ञापन
सार
मनचलों की लगातार छेड़छाड़ से तंग आकर नौवीं की छात्रा ने आत्मदाह का प्रयास किया। घटना के बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि चारों आरोपी नाबालिग हैं।
मौके पर कार्रवाई करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जिले के मालथौन थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां छेड़छाड़ और मारपीट से तंग आकर नौवीं कक्षा की एक 14 वर्षीय छात्रा ने अपने ऊपर डीजल डालकर आग लगा ली। गंभीर हालत में छात्रा को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में दो नामजद सहित चार नाबालिगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
Trending Videos
पीड़िता के पिता के अनुसार आरोपी पिछले तीन महीनों से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। वह छात्रा के ही स्कूल में पढ़ता है और बस से आने-जाने के दौरान उसे प्रताड़ित करता था। आरोपी अक्सर छात्रा को फोन कॉल कर परेशान करता था। परिजनों ने पहले आरोपी को समझाने की कोशिश की थी लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपी अपने तीन साथियों के साथ उनके घर के सामने पहुंच गया। वहां आरोपियों ने परिवार के साथ गाली-गलौज की और विरोध करने पर लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग निकले।
ये भी पढ़ें: Indore News: भाजपा नेता के भाई ने सड़क पर तलवार से किया हमला, पड़ोसियों ने जिम संचालक को बचाया
आरोपियों की प्रताड़ना और धमकी से डरी-सहमी छात्रा घर के अंदर गई और खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली। चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और चादर की मदद से आग बुझाई लेकिन तब तक छात्रा की गर्दन, छाती और दोनों हाथ बुरी तरह झुलस चुके थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मालथौन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। थाना प्रभारी नवीन जैन ने बताया कि दो नामजद और दो अन्य (कुल 4) आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिक जांच में चारों आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं।

कमेंट
कमेंट X