पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   FIR registered against BJP leader for molesting a female doctor; police conduct raids to arrest him

Sagar News: महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ मामले में भाजपा नेता पर FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश

Fri, 03 Jul 2026 04:41 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Fri, 03 Jul 2026 04:41 PM IST
सार

सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर से कथित छेड़छाड़ और धमकी के मामले में भाजपा युवा मोर्चा नेता अनिल श्रीवास्तव व एक अन्य आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। विरोध में डॉक्टर हड़ताल पर बैठ गए, जिससे अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। 

विज्ञापन
FIR registered against BJP leader for molesting a female doctor; police conduct raids to arrest him
सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर से कथित छेड़छाड़ और धमकी देने के मामले में भाजपा प्रदेश युवा मोर्चा कार्यसमिति सदस्य अनिल श्रीवास्तव और उनके एक साथी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी ने बताया कि महिला डॉक्टर की शिकायत के आधार पर भाजपा नेता सहित दो आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गिरफ्तारी की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- राजा के परिजनों ने कहा- शिलांग पुलिस की गलतियों का फायदा उठा रही सोनम
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, घटना बीती रात करीब 1 बजे की है। आरोप है कि बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में मौजूद भाजपा नेता अनिल श्रीवास्तव ने महिला डॉक्टर के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उसे छूने की कोशिश की। जब महिला डॉक्टर ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने कथित रूप से उसे गोली मारने की धमकी दी।

घटना के विरोध में मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों में भारी आक्रोश है। सुबह से ही डॉक्टर हड़ताल पर बैठ गए, जिसके चलते बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गई हैं। अस्पताल में मरीजों और परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टरों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मेडिकल कॉलेज परिसर और अस्पताल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। यहां पुलिस बल तैनात किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed