सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Huge commotion at Sagar Collectorate: Villagers clash with police, scuffle with TI; people sit on strike

Sagar News: सागर कलेक्ट्रेट में भारी हंगामा; पुलिस से भिड़े ग्रामीणों ने की टीआई से हाथापाई, धरने पर बैठे लोग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Tue, 03 Feb 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
सार

सागर कलेक्ट्रेट परिसर में शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। नारेबाजी के दौरान हाथापाई हुई, जिसमें थाना प्रभारी भी शामिल रहे। ग्रामीण बहेरिया पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाकर धरने पर बैठ गए। स्थिति नियंत्रण में है। 

Huge commotion at Sagar Collectorate: Villagers clash with police, scuffle with TI; people sit on strike
सागर में पुलिस और ग्रामीणों में टकराव की स्थिति बन गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

मध्य प्रदेश के सागर जिला कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को उस समय युद्ध का मैदान बन गया, जब अपनी शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीणों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने न केवल नारेबाजी की, बल्कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों और गोपालगंज थाना प्रभारी (TI) के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई भी की। घटना के बाद कलेक्ट्रेट में अफरा-तफरी का माहौल है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Trending Videos


क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत बहेरिया थाना क्षेत्र से हुई। बताया जा रहा है कि रविदास जयंती के अवसर पर झंडा लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद और मारपीट हुई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना की शिकायत करने के बावजूद बहेरिया पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पुलिस की इसी 'सुस्ती' और एकपक्षीय कार्रवाई से नाराज ग्रामीण न्याय की गुहार लगाने जिला कलेक्टर के पास पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ब्लू व्हेल गेम की लत ने ले ली जान, टास्क पूरा नहीं हुआ तो आठवीं के छात्र ने लगाया फंदा

नारेबाजी के दौरान भड़की हिंसा
ग्रामीण जब कलेक्ट्रेट पहुंचे, तो उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिससे विवाद गहरा गया। देखते ही देखते करीब एक दर्जन से अधिक महिला-पुरुष ग्रामीण पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। इस दौरान गोपालगंज थाना प्रभारी और अन्य स्टाफ के साथ जमकर हाथापाई हुई।

कलेक्ट्रेट गेट पर धरना शुरू
झड़प के बाद गुस्साए ग्रामीण कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर ही धरने पर बैठ गए हैं। उनकी मांग है कि जब तक आरोपियों पर केस दर्ज नहीं होता और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं होती, वे वहां से नहीं हटेंगे।

पुलिस का पक्ष
पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है। शासकीय कार्य में बाधा डालने और पुलिस के साथ अभद्रता करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासन अब दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को शांत कराने की कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed