{"_id":"698245f7c243e26fa00c7b4a","slug":"jewellery-bag-stolen-during-customer-interaction-rs683-lakh-theft-shocks-rahta-market-umaria-news-c-1-1-noi1225-3914243-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria: तीन मिनट की चूक और लाखों का नुकसान,सराफा दुकानदार से 6.83 लाख की बड़ी चोरी; सुरक्षा पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria: तीन मिनट की चूक और लाखों का नुकसान,सराफा दुकानदार से 6.83 लाख की बड़ी चोरी; सुरक्षा पर उठे सवाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: उमरिया ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 08:29 AM IST
विज्ञापन
सार
उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रहठा में व्यस्त बाजार के बीच एक सराफा दुकानदार से 6 लाख 83 हजार रुपये की बड़ी चोरी हो गई। डिंडोरी जिले का रहने वाला दुकानदार रोज की तरह अपनी दुकान पर काम कर रहा था।
मौके पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रहठा में एक सराफा दुकानदार के साथ हुई बड़ी चोरी की घटना से व्यापारियों में दहशत फैल गई है। बाजार के व्यस्त समय में हुई इस वारदात ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित दुकानदार डिंडोरी जिले के ग्राम ढोंडा, थाना शहपुरा का रहने वाला है। वह रोज की तरह रहठा पहुंचकर बुद्ध काछी के मकान में चल रही अपनी बर्तन और सोना-चांदी की दुकान पर काम कर रहा था। शाम के समय दुकान बंद करने की तैयारी के दौरान उसने सोना-चांदी के जेवरात एक हरे-भूरे रंग के थैले में रखकर पीछे रख दिए और एक महिला ग्राहक से बातचीत में लग गया।
तीन मिनट की बातचीत पड़ी भारी
इसी दौरान महज तीन मिनट की बातचीत उसके लिए भारी पड़ गई। जब दुकानदार का ध्यान दोबारा थैले की ओर गया तो वह वहां नहीं था। आशंका है कि किसी अज्ञात चोर ने मौके की नजाकत समझते हुए चुपचाप थैला उठाया और भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया।
क्या-क्या हुआ चोरी
चोरी गए थैले में करीब 25 ग्राम सोने के पुराने और नए जेवरात थे, जिनमें लॉकेट, नथ और कान के बाले शामिल हैं। इनकी कीमत करीब 2 लाख 25 हजार रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा करीब 5 किलो चांदी के जेवर भी थे, जिनमें पायल, छलबल, करधन, चूड़ियां, अंगूठी और बिछिया शामिल हैं, जिनकी कीमत लगभग 4 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही थैले में तौलने का कांटा, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन, चार्जर, डायरी, बिल बुक और एक लाल गमछा भी रखा हुआ था। कुल मिलाकर चोरी की रकम करीब 6 लाख 83 हजार रुपये बताई जा रही है।
ये भी पढ़ें- NHAI में कार अटैच कराने का झांसा देकर 50 गाड़ियां हड़पीं, डेढ़ करोड़ की 15 लग्जरी गाड़ियां बरामद
थाने में शिकायत
घटना का पता चलते ही दुकानदार ने शोर मचाया। इसके बाद आसपास के लोग, जिनमें कमलेश काछी सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे, मौके पर पहुंच गए। तुरंत परिजनों और रिश्तेदारों को सूचना दी गई और फिर नौरोजाबाद थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। इस मामले में नौरोजाबाद थाना प्रभारी बालेंद्र शर्मा ने बताया कि चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही चोरी का खुलासा करने का दावा किया है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X