सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Lokayukta police action: Bribe-taking ranger and clerk arrested red-handed while accepting a bribe of Rs 50000

लोकायुक्त का बड़ा एक्शन; रिश्वतखोर रेंजर और बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार, लकड़ी परिवहन के नाम पर मांगे थे 1 लाख

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Mon, 13 Apr 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
सार

सागर के बंडा वन परिक्षेत्र में लोकायुक्त ने रेंजर और बाबू को ₹50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। किसान से टीपी अनुमति के लिए ₹1 लाख मांगे गए थे। दोनों पर केस दर्ज कर लिया गया है। 

Lokayukta police action: Bribe-taking ranger and clerk arrested red-handed while accepting a bribe of Rs 50000
कार्रवाई करती लोकायुक्त की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

मध्य प्रदेश के सागर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बंडा वन परिक्षेत्र कार्यालय में पदस्थ रेंजर विकास सेठ और क्लर्क (बाबू) जयप्रकाश तिवारी को एक किसान से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने खेत की लकड़ी के परिवहन (टीपी) की अनुमति देने के बदले भारी रिश्वत की मांग की थी।

टीपी अनुमति के लिए बनाया दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
फरियादी किसान विजय सिंह राजपूत ने बताया कि उन्हें अपने खेत में लगी लकड़ी के परिवहन के लिए वन विभाग से अनुमति चाहिए थी। इसके लिए उन्होंने बंडा वन परिक्षेत्र कार्यालय में आवेदन किया था। आरोप है कि वहां पदस्थ बाबू जयप्रकाश तिवारी और रेंजर विकास सेठ ने इस काम के बदले ₹1 लाख की रिश्वत मांगी। किसान के अनुसार, वह पहले ही ₹40 हजार दे चुका था, इसके बावजूद शेष राशि के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था।  

पढ़ें:  शराब पार्टी पर बुलाया, फिर अपने पति से कटवा दिया; आखिरी निवाला भी खा नहीं पाया प्रेमी

लोकायुक्त ने बिछाया जाल, रंगे हाथ गिरफ्तार
रिश्वत की मांग से परेशान होकर किसान ने सागर लोकायुक्त से शिकायत की। शिकायत की पुष्टि के बाद लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया। सोमवार को जैसे ही किसान शेष ₹50 हजार लेकर कार्यालय पहुंचा, लोकायुक्त निरीक्षक रंजीत कुमार के नेतृत्व में टीम ने दबिश दी। रेंजर द्वारा पैसे लेते ही टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। हाथ धुलवाने पर रेंजर के हाथ गुलाबी हो गए, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि हुई।

वन विभाग में मचा हड़कंप
इस कार्रवाई के बाद बंडा वन विभाग में हड़कंप मच गया है। लोकायुक्त पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस मामले में विभाग के अन्य कर्मचारी शामिल थे या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed