सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mother hangs herself after pushing her four innocent daughters into a well in a shocking incident

सागर में दिल दहला देने वाली वारदात: मां ने चार बेटियों को कुएं में फेंककर मार डाला, फिर खुद लगाई फांसी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Thu, 12 Mar 2026 03:32 PM IST
विज्ञापन
सार

सागर जिले के केसली थाना क्षेत्र के खमरिया गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मां ने अपनी चार मासूम बेटियों को कुएं में फेंककर मौत के घाट उतार दिया और इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है। पढ़ें पूरी खबर

Mother hangs herself after pushing her four innocent daughters into a well in a shocking incident
मौके पर मौजूद ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक ऐसी सनसनीखेज खबर सामने आई है जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। जिले के केसली थाना क्षेत्र के खमरिया गांव में एक मां ने अपनी ही चार मासूम बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी। महिला ने चारों बच्चियों को कुएं में फेंक दिया और उसके बाद खुद घर जाकर फांसी के फंदे पर झूल गई। इस सामूहिक मौत की खबर मिलते ही पूरे इलाके में मातम पसर गया है।
Trending Videos


कुएं में मिलीं चार मासूमों की लाशें
मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका की पहचान 30 वर्षीय सविता लोधी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सविता ने गुरुवार को अपनी चारों बेटियों को घर के पास स्थित हरपाल घोसी के खेत में बने कुएं में धकेल दिया। पानी गहरा होने के कारण चारों मासूमों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में सबसे बड़ी बेटी की उम्र महज 7 साल बताई जा रही है। अपनी बेटियों को मौत के घाट उतारने के बाद सविता ने आत्मघाती कदम उठाते हुए खुद को भी फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस और FSL की टीम मौके पर
घटना की सूचना मिलते ही केसली थाना पुलिस और टड़ा चौकी की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कुएं से चारों बच्चियों के शव बाहर निकाले। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी बुलाया गया है, जो मौके से साक्ष्य जुटा रही है।

ये भी पढ़ें- Sagar News: पांच वर्षीय बेटी के साथ कुएं में कूदी मां, दोनों की मौत; पति पर लगे ये गंभीर आरोप

सभी पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मृतिका के पति और ससुराल पक्ष से पूछताछ कर रही है। वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।

क्या पारिवारिक कलह बनी वजह?
ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि महिला पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थी। अंदेशा जताया जा रहा है कि घरेलू विवाद या किसी गहरे तनाव के चलते महिला ने यह खौफनाक कदम उठाया है। हालांकि, पुलिस अभी किसी भी ठोस नतीजे पर पहुंचने से बच रही है। सागर जिले के इस छोटे से गांव में आज हर आंख नम है और चारों तरफ सन्नाटा पसरा हुआ है।

 LPG Crisis: सागर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, आठ दुकानों से 17 घरेलू गैस सिलिंडर जब्त; ताबड़तोड़ छापेमारी
 

मौके पर मौजूद ग्रामीण

मौके पर मौजूद ग्रामीण

 

मौके पर मौजूद ग्रामीण

पानी में बचाव का प्रयास करते हुए ग्रामीण।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed