{"_id":"69b21fd771989905ca049bbb","slug":"mp-weather-today-mercury-reaches-40-degrees-for-the-first-time-in-the-season-5-7-degrees-more-than-normal-in-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather: सीजन में पहली बार 40 डिग्री पहुंचा पारा, राज्य के कई शहरों में सामान्य से 5-7 डिग्री ज्यादा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather: सीजन में पहली बार 40 डिग्री पहुंचा पारा, राज्य के कई शहरों में सामान्य से 5-7 डिग्री ज्यादा तापमान
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Thu, 12 Mar 2026 07:39 AM IST
विज्ञापन
सार
मध्य प्रदेश में मार्च के दूसरे सप्ताह में ही तापमान तेजी से बढ़ने लगा है। रतलाम में पारा 40°C तक पहुंच गया, जबकि भोपाल, इंदौर और ग्वालियर समेत कई शहरों में तापमान सामान्य से 5 से 7 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने के आसार हैं।
मप्र में सताने लगी गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मध्य प्रदेश में मार्च के दूसरे हफ्ते में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के कई शहरों में तापमान सामान्य से 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया है। बुधवार को कई जिलों में पारा 38 से 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है, जिससे दिन में तेज गर्मी का अहसास होने लगा है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान रतलाम में दर्ज किया गया, जहां पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके अलावा नर्मदापुरम में 39.9°C और धार में 39.4°C तापमान रिकॉर्ड किया गया। गुना में 38.1°C और इंदौर में 38°C तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से ज्यादा है।
राजधानी भोपाल में भी बढ़ी गर्मी
राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से करीब 4 डिग्री ज्यादा है। ग्वालियर में 37.7°C और उज्जैन में भी 37.7°C तापमान दर्ज किया गया। वहीं खंडवा, खरगोन और शाजापुर जैसे शहरों में भी तापमान 37 डिग्री के आसपास रहा।
महाकौशल और विंध्य में भी चढ़ा पारा
पूर्वी मध्यप्रदेश के जिलों में भी गर्मी का असर बढ़ता दिखाई दे रहा है। दमोह में 37.8°C, खजुराहो में 38.2°C और टीकमगढ़ में 38.4°C तापमान दर्ज किया गया। मंडला में 37.5°C और सागर में 37.4°C पारा रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग के अनुसार इन इलाकों में भी तापमान सामान्य से 5 से 6 डिग्री ज्यादा है।
यह भी पढ़ें-सड़क मरम्मत में लापरवाही, दुकानों में भरा पानी, लाखों के नुकसान का आरोप, व्यापारियों ने किया चक्का जाम
रात में अभी हल्की ठंड बरकरार
दिन में गर्मी बढ़ने के बावजूद प्रदेश के कई हिस्सों में रात का तापमान अभी अपेक्षाकृत कम बना हुआ है। भोपाल में न्यूनतम तापमान 16°C और इंदौर में 15.8°C दर्ज किया गया। वहीं कई जिलों में न्यूनतम तापमान 16 से 20 डिग्री के बीच रहा।
यह भी पढ़ें-भोपाल में छोटी दुकानों पर ताले, ट्रेनों में बंद हुआ खाना, घरेलू सिलेंडर के लिए लगी लंबी लाइ
आने वाले दिनों में और बढ़ सकती है गर्मी
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले कुछ दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। प्रदेश के कई जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंचने की संभावना जताई जा रही है, जिससे मार्च में ही गर्मी का असर तेज होने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अबकी बार अप्रैल और मई में हीट वेव यानी, लू चलेगी। 15 से 20 दिन तक लू चल सकती है, लेकिन मार्च में लू चलने का अलर्ट नहीं है। मार्च के शुरुआती दिनों में पारा बढ़ा हुआ है। मौसम विभाग ने इस साल अप्रैल और मई में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ने का अनुमान जताया है। इन दो महीने के अंदर ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच सकता है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग भी गर्म रहेंगे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X