सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Administration cracks down on those using domestic gas for commercial purposes, seizes 17 cylinders

LPG Crisis: सागर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, आठ दुकानों से 17 घरेलू गैस सिलिंडर जब्त; ताबड़तोड़ छापेमारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Thu, 12 Mar 2026 02:29 PM IST
विज्ञापन
सार

LPG Crisis: खुरई में घरेलू गैस सिलिंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की। एसडीएम मनोज चौरसिया के नेतृत्व में छापेमारी कर 8 प्रतिष्ठानों से 17 सिलिंडर जब्त किए गए। अधिकारियों ने कालाबाजारी और अवैध उपयोग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

Administration cracks down on those using domestic gas for commercial purposes, seizes 17 cylinders
कार्रवाई करने पहुंची टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के सागर जिले में घरेलू गैस सिलिंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर संदीप जी.आर. के सख्त निर्देशों के बाद खुरई में राजस्व, खाद्य और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 8 अलग-अलग प्रतिष्ठानों से कुल 17 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए हैं।

Trending Videos

एसडीएम के नेतृत्व में हुई ताबड़तोड़ छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) खुरई मनोज चौरसिया के नेतृत्व में गुरुवार को शहर के विभिन्न होटल, भोजनालयों और चाय की दुकानों पर औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान टीम ने पाया कि कई दुकानदार सस्ते दर पर मिलने वाले घरेलू गैस सिलिंडरों का उपयोग व्यावसायिक कामों में कर रहे थे। प्रशासनिक टीम ने शहर के कई प्रमुख स्थानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान कुल 8 प्रतिष्ठानों से 17 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद कर मौके पर ही जब्त कर लिए गए।

पढ़ें: ग्वालियर में भी गैस की किल्लत

कालाबाजारी करने वालों को सख्त चेतावनी
एसडीएम मनोज चौरसिया ने बताया कि घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग नियमों का उल्लंघन है और इससे आम लोगों को गैस सिलिंडरों की किल्लत का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कलेक्टर के निर्देश पर यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और कालाबाजारी या अवैध उपयोग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में नायब तहसीलदार सुरेश कुमार सोनी, खाद्य विभाग के विकास दुबे, प्रधान आरक्षक जोगेंद्र सिंह राजपूत, आरक्षक गोपाल वंशीवाल तथा स्थानीय पटवारी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed