सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: An Eicher vehicle loaded with bananas collided with a parked truck in Indore, killing two people.

Indore News: केले से भरा आयशर वाहन खड़े ट्रक से टकराया, केबिन में डेढ़ घंटे फंसे रहे चालक-क्लीनर, दोनों की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Thu, 12 Mar 2026 09:24 AM IST
विज्ञापन
सार

इंदौर के बायपास पर फिर एक हादसा हो गया। बुधवार सुबह आयशर वाहन सड़क पर खड़े ट्रक से टकराय गया। आयशर वाहन केले से लदा था। उसमें सवार दोनों लोगों की मौत हो गई। आयशर के ट्रक में फंसे हिस्से को जेसीबी की मदद से निकाला गया।   

Indore: An Eicher vehicle loaded with bananas collided with a parked truck in Indore, killing two people.
बायपास पर हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर के बिचौली हप्सी क्षेत्र में गुरुवार तड़के केले से भरा आयशर वाहन सड़क पर खड़े ट्रक से टकराया। आयशर वाहन स्पीड में था और ट्रक से इतनी जोर से टकराया कि वाहन के क्षतिग्रस्त हिस्से को जेसीबी की मदद से निकाला गया। आयशर वाहन में सवार ड्राइवर और क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क किनारे खड़े ट्रक को देख नहीं पाया था और टक्कर हो गई।

Trending Videos


केलों से भरा आयशर वाहन राऊ से देवास की तरफ जा रहा था। बायपास पर बिचौली हप्सी ब्रिज के समीप सड़क किनारे खड़े ट्रक से वह पीछे की तरफ टकराया। जोर से हुई टक्कर के बाद ग्रामीण और राहगीर एकत्र हुए और पुलिस को सूचना दी। आयशर वाहन का अगला हिस्सा ट्रक में फंस गया था और ड्राइवर व क्लीनर भी डेढ़ घंटे तक केबिन में फंसे रहे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और एक जेसीबी की मदद से ट्रक में फंसे केबिन को हटाया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Indore News: केले से भरा आयशर वाहन खड़े ट्रक से टकराया, केबिन में डेढ़ घंटे फंसे रहे चालक-क्लीनर, दोनों की मौत

मृतक की पहचान रमेश उर्फ राजेश पुत्र फूलचंद गोयल निवासी बड़वानी के रूप में हुई। रमेश ड्राइवर और क्लीनर राजू उर्फ राजेश निवासी धार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने हादसे के लिए ट्रक की गलत पार्किंग को जिम्मेदार माना और ट्रक को जब्त कर लिया है, जबकि चालक को हिरासत में लिया है। आपको बता दें कि इंदौर बायपास में सर्विस रोड व तीन स्थानों पर ब्रिजों का निर्माण हो रहा है। इस कारण ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। बीते चार माह में आठ से ज्यादा हादसे बायपास पर हो चुके और दस से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed