सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   sagar-car-fire-accident-doctor-wife-burnt-alive-damoh-road

MP: कार में आग से डॉक्टर की पत्नी की संदिग्ध अवस्था में मौत, संदेह के चलते डॉक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Sat, 21 Mar 2026 09:41 AM IST
विज्ञापन
सार

सागर-दमोह मार्ग पर चलती कार में आग लगने से गढ़ाकोटा के डॉक्टर की पत्नी की जिंदा जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे में दरवाजा न खुल पाने के कारण वह कार में ही फंसी रह गईं। पर मामला संदिग्ध होने से पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 

sagar-car-fire-accident-doctor-wife-burnt-alive-damoh-road
सड़क पर जलती हुई कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सागर-दमोह मार्ग पर चना टोरिया टोल प्लाजा के पास एक चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। इस भीषण अग्निकांड में गढ़ाकोटा के डॉक्टर नीलेश पटेल की पत्नी सीमा पटेल की कार के अंदर ही जिंदा जलने से मौत हो गई। हादसे में पति और दो अन्य कार सवार बाल बाल बच गए। हालांकि, मृतका के परिजनों ने अपने डॉक्टर दामाद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने इसे संदिग्ध मौत का मामला मानते हुए डॉ. नीलेश पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 
Trending Videos


जानकारी के अनुसार, गढ़ाकोटा निवासी डॉ. नीलेश पटेल अपने परिवार के साथ कार से जा रहे थे। जब उनकी कार चना टोरिया टोल प्लाजा के पास पहुंची, तभी अचानक उसमें आग लग गई। चश्मदीदों ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि कार सवारों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।हादसे के वक्त कार में डॉ. नीलेश पटेल और दो उनके क्लीनिक के दो कर्मचारी भी सवार थे। जैसे ही लपटें उठीं, डॉ. नीलेश और उनके साथी किसी तरह कार से बाहर निकलने में सफल रहे। लेकिन उनकी पत्नी सीमा पटेल कार के अंदर ही फंसी रह गई। बताया जा रहा है कि आग से कार का दरवाजे लॉक होने की वजह से वह बाहर नहीं निकल सकीं और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। मौके पर मौजूद भीड़ ने आग बुझाने और महिला को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि कोई कार के करीब नहीं जा सका। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां पहुंचीं, लेकिन तब तक महिला की तड़प-तड़प कर जान जा चुकी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- इंदौर अग्निकांड: ओवर चार्जिंग के आधे घंटे बाद लगी थी कार में आग, क्या बैटरियां फूटने से पोल भी आया चपेट में?


जली हुई कार का पुलिस टीम शनिवार सुबह निरीक्षण करती हुई।

चालक तरफ के दोनों दरवाजे लॉक थे
घटना के दौरान कार के ड्राइवर साइड के दोनों दरवाजे अंदर से लॉक पाए गए, जबकि दूसरी ओर के दरवाजे खुले हुए थे। इन्हीं खुले दरवाजों से डॉ. नीलेश बाहर निकल पाए। उनके साथ क्लिनिक में काम करने वाले दो युवकों ने भी अपनी जान बचा ली।

भाई ने लगाया हत्या का आरोप
डॉक्टर के बयान के बाद मृतका के भाई लोकेश पटेल ने कहा कि अगर यह साधारण हादसा होता, तो मौके पर एक्सीडेंट के स्पष्ट निशान मिलते। उन्होंने आशंका जताई कि या तो उनकी बहन को बेहोशी की हालत में ले जाया जा रहा था या फिर पहले ही उसकी हत्या कर दी गई थी। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। 

ये भी पढ़ें- पन्ना में सास ने पार की क्रूरता की हद: मामूली विवाद में गर्भवती बहू की कुदाली से की हत्या, इस गांव का है मामला


मृतका सीमा पटेल व डॉक्टर नीलेश पटेल की फाइल फोटो।

बेटी से विवाद और मारपीट करता था पति 
मृतका सीमा के पिता राधाचरण पटेल ने बताया कि करीब एक साल पहले उनकी बेटी सीमा और दामाद नीलेश के बीच विवाद हुआ था, जिसमें मारपीट भी हुई थी। उन्होंने बताया कि नीलेश देर रात घर आता था और फोन पर बात करता रहता था, जिसको लेकर विवाद होता था। उन्होंने दोनों को समझाइश भी दी थी, लेकिन अब उन्हें संदेह है कि उनकी बेटी के साथ कुछ गलत हुआ है।

मामला संदिग्ध, तीनों से पूछताछ : एएसपी
उधर, सागर के एएसपी लोकेश सिन्हा ने बताया कि सानौधा थाने में डॉ. नीलेश पटेल व उनके दो साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामला संदिग्ध है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed