सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   sehore ichhawar highway truck ambulance collision driver seriously injured bhopal referred hindi news

सीहोर में खूनी भिड़ंत: केबिन में फंसा चालक, सड़क पर बिखरा खून... पर एक घंटे तक नहीं पहुंची दूसरी एंबुलेंस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Sat, 09 May 2026 11:37 AM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के इछावर थाना क्षेत्र में सीहोर-इछावर स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक और एंबुलेंस के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में एंबुलेंस 30 फीट दूर जा गिरी और उसका अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

sehore ichhawar highway truck ambulance collision driver seriously injured bhopal referred hindi news
सीहोर में ट्रक-एंबुलेंस की भीषण टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सीहोर जिले के इछावर थाना क्षेत्र में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को हिला दिया। सीहोर-इछावर स्टेट हाईवे पर काकड़खेड़ा जोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक और एंबुलेंस के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस करीब 30 फीट दूर जाकर गिरी और उसका अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।
Trending Videos


केबिन में बुरी तरह फंसा चालक

हादसे के बाद एंबुलेंस चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। उसके शरीर से लगातार खून बह रहा था और वह दर्द से तड़पता रहा। मौके पर मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों ने हिम्मत दिखाते हुए एंबुलेंस के लोहे के हिस्से काटकर चालक को बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अगर कुछ मिनट और देरी होती तो चालक की मौके पर ही मौत हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक घंटे तक नहीं पहुंची दूसरी एंबुलेंस

ग्रामीणों ने तुरंत दूसरी एंबुलेंस बुलाने के लिए फोन किए, लेकिन करीब एक घंटे तक कोई मेडिकल सहायता मौके पर नहीं पहुंची। इस दौरान घायल चालक सड़क किनारे दर्द से कराहता रहा। घटना के बाद स्थानीय लोगों में प्रशासन और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भारी नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार सरकारी एंबुलेंस बिना मरीज के ही तेज रफ्तार में सायरन बजाते हुए दौड़ती रहती हैं। लोगों ने यह भी कहा कि कुछ चालक निजी कामों के लिए भी एंबुलेंस का इस्तेमाल करते हैं, जिससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर सुविधा नहीं मिल पाती।

30 फीट दूर जा गिरी एंबुलेंस

हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद एंबुलेंस सड़क से उछलकर करीब 30 फीट दूर जाकर रुकी। वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और सड़क पर कांच व लोहे के टुकड़े बिखर गए। कुछ देर तक हाईवे पर यातायात भी बाधित रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे। देर रात ट्रैफिक कम होने के कारण वाहन तेजी से दौड़ रहे थे। इसी दौरान सामने से आए ट्रक ने एंबुलेंस को जोरदार टक्कर मार दी।

ये भी पढ़ें-  NCRB रिपोर्ट में खुलासा: पुलिस हिरासत से आरोपी फरार होने में मध्य प्रदेश देश में अव्वल

चालक की हालत गंभीर, भोपाल रेफर

घटना में गंभीर रूप से घायल चालक को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए भोपाल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि चालक के सिर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। हादसे के समय एंबुलेंस में मरीज था या नहीं, इसे लेकर स्थिति साफ नहीं हो सकी है।

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलने पर इछावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया। थाना प्रभारी पंकज वाडेकर ने बताया कि पुलिस को एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने तक ग्रामीण घायल को अस्पताल भेज चुके थे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि हादसे के समय एंबुलेंस किसी मरीज को लेकर जा रही थी या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed