सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Crime News Government School Teacher Booked for Molesting Female Colleague Inside Office

MP: 'अकेली पाकर करने लगा गंदी बातें', स्कूल में ही महिला बाबू के साथ शिक्षक ने की शर्मनाक हरकत; मचा हड़कंप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Fri, 12 Jun 2026 04:47 PM IST
विज्ञापन
सार

सागर के एक शासकीय विद्यालय में महिला लिपिक ने माध्यमिक शिक्षक पर अभद्रता और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि आदेश की प्रति देने के दौरान शिक्षक ने गलत व्यवहार किया और हाथ पकड़ लिया।

Madhya Pradesh Crime News Government School Teacher Booked for Molesting Female Colleague Inside Office
थाना गोपालगंज - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के सागर शहर से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां गोपालगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक शासकीय विद्यालय में पदस्थ माध्यमिक शिक्षक पर अपनी ही साथी महिला कर्मचारी (लिपिक) के साथ अभद्रता और छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। घटना के बाद पीड़िता ने साथी कर्मचारियों के साथ थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


आदेश की प्रति देने गई थी महिला
जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला शासकीय स्कूल में सहायक ग्रेड-3 (लिपिक) के पद पर कार्यरत है। पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि बुधवार को वह कार्यालयीन कार्य के तहत स्कूल में ही पदस्थ माध्यमिक शिक्षक आदित्य पांडेय को उनके अटैचमेंट आदेश की प्रति देने गई थी। इसी दौरान आरोपी शिक्षक ने कार्यालय में महिला को अकेला पाकर उससे अशोभनीय और गंदी बातें करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर पकड़ा हाथ
महिला का आरोप है कि जब उसने शिक्षक की हरकतों का विरोध किया, तो आरोपी और अधिक अभद्रता पर उतर आया। उसने गलत नीयत से महिला का हाथ पकड़ लिया और अनुचित व्यवहार करने लगा। अचानक हुए हमले से घबराकर महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला की आवाज सुनकर स्कूल के अन्य कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर आरोपी पीछे हट गया। इसके बाद पीड़िता ने अपने साथियों को पूरी आपबीती सुनाई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  त्विषा मौत मामला: परिवार ने कानूनी सहायता वकीलों की भूमिका की जांच की मांग की, कोर्ट में दायर किए दो आवेदन


पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
घटना से आक्रोशित सहकर्मी पीड़िता को लेकर गोपालगंज थाना पहुंचे। गोपालगंज थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी शिक्षक आदित्य पांडेय के खिलाफ छेड़छाड़ और बदसुलूकी की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और जल्द ही स्कूल के अन्य कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। घटना के बाद से शिक्षा विभाग और महिला संगठनों में भारी नाराजगी है और आरोपी के खिलाफ सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed