सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shocking incident in Sagar: Miscreants throw acid at a woman returning with medicine for a child.

Sagar News: बच्ची की दवाई लेकर लौट रही महिला पर बदमाशों ने फेंका तेजाब, हालत गंभीर; दर्द से कराहती रही पीड़िता

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Sat, 13 Jun 2026 04:15 PM IST
विज्ञापन
सार

सागर के कैंट थाना क्षेत्र में बच्ची की दवा लेकर घर लौट रही एक महिला पर दो नकाबपोश युवकों ने तेजाब फेंक दिया। महिला गंभीर रूप से झुलस गई। उसे BMC रेफर किया गया है। पुलिस CCTV फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश कर रही है।

Shocking incident in Sagar: Miscreants throw acid at a woman returning with medicine for a child.
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सागर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ कैंट थाना क्षेत्र के बिट्ठल नगर कजलीवन मैदान इलाके में शनिवार को दिनदहाड़े एक महिला पर तेजाब फेंक दिया गया। इस सनसनीखेज हमले के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और चीख-पुकार मच गई। गंभीर रूप से झुलसी महिला को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) रेफर कर दिया है।



बच्ची की दवाई लेकर लौट रही थी पीड़िता
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला अपनी मासूम बच्ची की तबीयत खराब होने के कारण पास के ही एक मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने गई थी। वह दवाई खरीदकर पैदल ही अपने घर वापस लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में घात लगाए बैठे दो अज्ञात नकाबपोश युवकों ने महिला को निशाना बनाया और उस पर तेजाब उड़ेल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों द्वारा फेंका गया तेजाब महिला की पीठ पर गिरा, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। दर्द से कराहती महिला की आवाज सुनकर जब तक आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ते, तब तक आरोपी मौके से रफूचक्कर हो चुके थे।
विज्ञापन


पढ़ें:  सांसद व पूर्व मंत्री की मौजूदगी में भिड़े नेता, फीकी पड़ी उपलब्धियां


इलाके में भारी पुलिस बल तैनात, खंगाले जा रहे CCTV
वारदात की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने महिला को तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहाँ डॉक्टरों की टीम उसकी निगरानी कर रही है। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस खौफनाक हमले के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित कर दी हैं। पुलिस घटना स्थल और उसके आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की बाइक और उनके हुलिए की पहचान की जा सके। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed