सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Speed wreaks havoc: Container hits bike on NH-44, mother and daughter killed, father injured

रफ्तार का कहर: नेशनल हाईवे-44 पर कंटेनर ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में मां-बेटी की मौत; पिता घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Thu, 02 Apr 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
सार

सागर-ललितपुर हाईवे पर तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी, जिसमें मां-बेटी की मौत और पिता घायल हो गया। मालथौन क्षेत्र का ढलान मार्ग ‘ब्लैक स्पॉट’ बना हुआ है, जहां सुरक्षा इंतजामों की कमी पर लोगों में आक्रोश है।

Speed wreaks havoc: Container hits bike on NH-44, mother and daughter killed, father injured
सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइक
विज्ञापन

विस्तार

नेशनल हाईवे 44 पर सागर-ललितपुर मार्ग पर रफ्तार का खूनी खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को हनुमान जयंती पर मंदिर से दर्शन कर लौट रहे बाइक सवार एक परिवार को तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार मां-बेटी की मौत हो गई, वहीं पिता गंभीर घायल हो गया।

Trending Videos


इस हादसे का मंजर इतना खौफनाक था कि जिसने भी देखा उसकी रूह कांप उठी। राजा राजपूत अपनी पत्नी और बेटी के साथ बाइक से अमझरा घाटी मंदिर से दर्शन कर मालथौन लौट रहे थे। तभी थाने के पास पीछे से आ रहे एक अंधी रफ्तार कंटेनर ने उनकी बाइक को बेरहमी से रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार रश्मि राजपूत (पति दीपक सिंह राजपूत) और सरोज (पति राजा राजपूत, उम्र 55 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राजा सिंह राजपूत गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल मालथौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- लॉरेंस के गुर्गे का नागदा में सरेंडर: व्यापारी के घर फायरिंग कबूली, मोहाली रॉकेट लांचर हमले में भी नाम

बस्ती के बीच 'डेथ ट्रैप' बना ढलान मार्ग
बता दें कि मालथौन हाईवे के दोनों किनारों पर घनी रहवासी बस्ती है। टोल प्लाजा से सिविल न्यायालय तक का पूरा मार्ग तीव्र ढलान पर है, जहां वाहन बेकाबू गति से दौड़ते हैं। विडंबना यह है कि घटनास्थल से महज कुछ मीटर की दूरी पर पुलिस थाना, हनुमान मंदिर, सरकारी विश्राम गृह और खुरई-बीना को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है, जहां हर वक्त लोगों की भारी आवाजाही रहती है। इसके बावजूद, इस घोषित 'ब्लैक स्पॉट' पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं।

जनता की चीखें, प्रशासन बेअसर
यह पहली बार नहीं है जब मालथौन की सड़कें लहूलुहान हुई हैं। पिछले दो साल में स्थानीय जनता और कई सामाजिक संगठनों ने इस ढलान पर गति सीमा तय करने, रंबल स्ट्रिप्स लगाने और बायपास की व्यवस्था करने की मांग को लेकर आवाज उठाई है। लेकिन हर बार प्रशासन के कोरे आश्वासनों के बाद मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed