सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Crossroad beautification scam, EOW tightens its grip on Satna Municipal Corporation

Satna News: चौराहा सौंदर्यीकरण घोटाला, सतना नगर निगम पर EOW का शिकंजा, 25 लाख से अधिक की गड़बड़ी उजागर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: सतना ब्यूरो Updated Wed, 27 Aug 2025 04:15 PM IST
विज्ञापन
सार

सतना नगर निगम के करोड़ों रुपए के चौराहा सौंदर्यीकरण घोटाले की जांच में EOW रीवा ने दस्तावेज जब्त किए। 2019 में हुए कार्यों में खर्च के आंकड़े वास्तविकता से मेल नहीं खा रहे। FIR में 10 अधिकारी-कर्मचारी और ठेकेदार आरोपी हैं।

Crossroad beautification scam, EOW tightens its grip on Satna Municipal Corporation
photo
विज्ञापन

विस्तार

नगर निगम सतना में करोड़ों रुपए के चौराहा सौंदर्यीकरण घोटाले की परतें धीरे-धीरे खुलने लगी हैं। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) रीवा ने मंगलवार को निगम कार्यालय पर दबिश दी और निर्माण कार्यों से जुड़े दस्तावेजों की मांग की। यह वही घोटाला है जिसमें करोड़ों रुपए की लागत दिखाकर फव्वारे, मूर्तियां और सेल्फी प्वाइंट बनाए गए थे, लेकिन जमीनी हकीकत कागजों से मेल नहीं खा रही।

Trending Videos


2019 के कामों पर उठे थे सवाल
दरअसल, वर्ष 2019 में नगर निगम ने शहर के प्रमुख चौराहों—पन्नीलाल चौक, लालता चौक, सिविल लाइन और धवारी चौराहे पर सौंदर्यीकरण कार्य कराए थे। इन कार्यों में मूर्ति स्थापना, फव्वारे निर्माण और आकर्षक सजावट जैसे काम शामिल थे। दावा किया गया कि कहीं 20 लाख, कहीं 40 लाख और कहीं 80 लाख तक की राशि खर्च की गई, लेकिन पार्षदों ने इस पर गंभीर सवाल उठाए और कहा कि वास्तविक खर्च बताए गए आंकड़ों से बेहद कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- प्रेमानंद महाराज और जगद्गुरु रामभद्राचार्य विवाद के बीच बाबा बागेश्वर की एंट्री, जानें क्या कहा?

FIR दर्ज, अधिकारी और ठेकेदार घेरे में
मामला तूल पकड़ने पर EOW ने वर्ष 2023 में FIR दर्ज की थी। इस घोटाले में नगर निगम के 10 अधिकारियों-कर्मचारियों और ठेका कंपनी पर केस दर्ज हुआ। आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 409, 120-बी के साथ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराएं 13(1)(ए) और 13(2) लगाई गईं। जांच में अब तक 25 लाख 46 हजार 414 रुपए की गड़बड़ी सामने आ चुकी है, जबकि सूत्रों का कहना है कि घोटाले का दायरा करोड़ों में हो सकता है।

EOW ने मांगे दस्तावेज, तेज हुई जांच
मंगलवार को रीवा EOW की टीम सतना नगर निगम कार्यालय पहुंची और इंजीनियर के चैंबर से निर्माण कार्यों से जुड़े दस्तावेज जब्त किए। इस कार्रवाई ने नगर निगम के अफसरों में हड़कंप मचा दिया है। मामले की फाइल अब कलेक्टर कार्यालय तक पहुंच चुकी है और जांच की रफ्तार तेज हो गई है।

ये भी पढ़ें- 'सपनों की दुनिया टूटी', दहेज की लालच में पति ने नवविवाहिता पर किया गर्म चाकू से हमला, भाई ने बचाई जान

आरोपी अधिकारियों पर गिरेगी गाज?
EOW की प्राथमिक जांच में सामने आए तथ्यों से साफ है कि करोड़ों रुपए के कामों में भारी गड़बड़ी की गई है। फिलहाल 25 लाख से अधिक की अनियमितता का हिसाब-किताब उजागर हुआ है, लेकिन आगे की जांच में यह राशि और बढ़ सकती है। DSP प्रभा किरण किरो, EOW रीवा के नेतृत्व में जांच जारी है। माना जा रहा है कि जल्द ही आरोपी अधिकारियों और ठेकेदारों पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed