{"_id":"679e03fdc738a939e805fd4a","slug":"maihar-329-couples-tied-the-knot-in-chief-ministers-mass-forum-for-girl-marriage-satna-news-c-1-1-noi1385-2580883-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maihar News: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 329 जोड़ों की शादी, राज्यमंत्री ने मुंह दिखाई में दिया चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maihar News: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 329 जोड़ों की शादी, राज्यमंत्री ने मुंह दिखाई में दिया चेक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
Published by: सतना ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 06:54 PM IST
विज्ञापन
सार
राज्य मंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार बेटियों की सेवा को अपनी अहम जिम्मेदारी समझती है। लाड़ली लक्ष्मी योजना से लेकर कन्या विवाह तक, बेटी सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इस विवाह से 329 परिवार कर्ज में डूबने से बचे हैं।
सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन।
विज्ञापन
विस्तार
मध्यप्रदेश के मैहर में शनिवार को सामूहिक मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जनपद क्षेत्र के 329 जोड़ों का विवाह और 2 मुस्लिम जोड़ों का निकाह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगरीय प्रशासन राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी एवं स्थानीय विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी सहित समस्त जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। राज्य मंत्री ने सभी जोड़ों की मुंह दिखाई कर आशीर्वाद दिया और नव दंपतियों को शासन द्वारा निर्देशित 51 हजार रुपए का चेक सौंपा।
मैहर में आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन जनपद पंचायत द्वारा जनपद प्रांगण में किया गया। तिथि तय होने के बाद प्रचार-प्रसार के माध्यम से हर वर्ग तक इस सामूहिक विवाह की सूचना पहुंचाई गई। 329 परिवारों के जोड़ों ने इस कन्या विवाह योजना के माध्यम से अपना विवाह संपन्न किया। सभी जोड़ों को शासन द्वारा प्रदान की जाने वाली 51 हजार रुपए की राशि चेक के माध्यम से दी गई। इस कार्यक्रम की पूरी तैयारी जनपद के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा भव्य तरीके से की गई थी, जिसके बाद सभी अतिथियों की मौजूदगी में यह कन्या विवाह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
मुंह दिखाई में आशीर्वाद के साथ मिला चेक
सामूहिक विवाह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं राज्य मंत्री एवं रैगांव विधानसभा की विधायक प्रतिमा बागरी ने वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए मुंह दिखाई में 51 हजार रुपए का चेक दुल्हन के हाथों में सौंपा और दांपत्य जीवन की बधाई दी। राज्य मंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार बेटियों की सेवा को अपनी अहम जिम्मेदारी समझती है। लाड़ली लक्ष्मी योजना से लेकर कन्या विवाह तक, बेटी सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इस विवाह से 329 परिवार कर्ज में डूबने से बचे हैं और सभी लोग खुशी-खुशी हमारे मुख्यमंत्री को आशीर्वाद दे रहे हैं।
इनकी रही मौजूदगी
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष कमलेश सुहाने, जिला पंचायत सदस्य तारा विजय पटेल, मंडल अध्यक्ष विकास तिवारी सहित सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X