सतना में भीषण आग का कहर: खेत में जिंदा जला बुजुर्ग किसान, निकलने का मौका तक नहीं मिला; चीख-पुकार
सतना के बकोट गांव में खेत में लगी भीषण आग में 80 वर्षीय किसान मुरलिया यादव की मौत हो गई। अरहर की पूरी फसल जलकर राख हो गई। तेज हवा से आग फैली थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सतना जिले के बरौंधा थाना क्षेत्र अंतर्गत बकोट गांव में मंगलवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई। खेत में लगी भीषण आग की चपेट में आने से 80 वर्षीय बुजुर्ग किसान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
क्या है पूरा मामला
चंद मिनटों में बेकाबू हुई आग
पढ़ें: गुना में पति की हैवानियत: पत्नी को डीजल डालकर जिंदा जलाया, इलाज के दौरान मौत; नशे में आकर कर दिया कांड
फसल भी जलकर राख
इस हादसे में न केवल किसान की जान गई, बल्कि अरहर की पूरी तैयार फसल भी जलकर खाक हो गई। इससे परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही बरौंधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की गई और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
कारण अब भी स्पष्ट नहीं
फिलहाल आग लगने की सटीक वजह सामने नहीं आई है। प्रारंभिक तौर पर खेत की सफाई के दौरान निकली चिंगारी या लापरवाही को कारण माना जा रहा है।
सतर्क रहने की जरूरत
गर्मी के मौसम में सूखी फसल और तेज हवाओं के कारण खेतों में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में किसानों को विशेष सावधानी बरतने और सुरक्षा उपाय अपनाने की जरूरत है।