Bihar News: खुद को IAS और अजीत डोभाल का अंडरकवर एजेंट बताता था युवक, फर्जी ID-शराब समेत गिरफ्तार
खगड़िया के गोगरी में पुलिस ने खुद को आईएएस अधिकारी और अजीत डोभाल का अंडरकवर एजेंट बताने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गाड़ियों पर 'भारत सरकार' का बोर्ड लगा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के खगड़िया के गोगरी थाना क्षेत्र के जमालपुर बाजार में पुलिस ने खुद को आईएएस अधिकारी और भारतीय सुरक्षा प्रमुख का अंडरकवर एजेंट बताने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एसपी भानु प्रताप सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि आरोपी अपनी निजी गाड़ियों पर भारत सरकार’ का बोर्ड लगाकर लोगों पर रौब जमाता था और ठगी करने की कोशिश करता था। पुलिस को गुप्त सूचना मिलने के बाद शनिवार देर रात छापेमारी कर कार्रवाई की गई।
जांच में सभी दस्तावेज फर्जी पाए गए
गिरफ्तार आरोपी की पहचान जमालपुर बाजार निवासी मनीष कुमार उर्फ मनीष कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान उसने मोबाइल में ‘मनीष कुमार, सेंट्रल सतर्कता आयोग’ लिखा हुआ आईडी कार्ड दिखाया। साथ ही खुद को भारतीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का अंडरकवर एजेंट बताया। पुलिस ने जब उसके दावों का सत्यापन किया तो प्रथम दृष्टया सभी दस्तावेज फर्जी पाए गए।
ये सब बरामद किया गया
आरोपी के घर और अन्य ठिकानों की विधिवत तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में विदेशी शराब, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और कई बैंकिंग दस्तावेज बरामद हुए। एसपी ने बताया कि 29 ब्रांड की करीब 31.240 लीटर विदेशी शराब, 9.9 लीटर बीयर और 30 लीटर सोडा बरामद किया गया। इसके अलावा पांच एप्पल मोबाइल फोन, दो एप्पल लैपटॉप, 4 टीबी हार्ड डिस्क, 20 क्रेडिट कार्ड, आठ डेबिट कार्ड और चार चेकबुक भी बरामद की गईं।
ये भी पढ़ें- Bihar: बिहार के छात्रों के लिए सीएम सम्राट की चार बड़ी घोषणाएं, शिक्षा-परीक्षा व्यवस्था में बदलाव होंगे; जानिए
पुलिस ने दो चारपहिया वाहन, टेस्ला और टाटा सफारी, भी जब्त किए हैं। तलाशी के दौरान बारहसिंघा के दो सींग, एक स्वीमिंग पूल, जिसमें कछुआ भी पाला गया था, और फर्जी परिचय पत्र भी बरामद हुआ है। मामले में गोगरी थाना कांड संख्या 286/26 और 287/26 दर्ज कर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), वन्यजीव संरक्षण अधिनियम और बिहार मद्यनिषेध कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है।