सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Maihar: Why did the in-charge praise the contractor at the inauguration of Police Communication Building

Maihar News: पुलिस कम्युनिकेशन भवन के लोकार्पण में प्रभारी ने क्यों कर दी ठेकेदार की तारीफ, जानिए वजह

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: सतना ब्यूरो Updated Sat, 25 Jan 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
सार

शनिवार को एमपी के मैहर में कटिया के पास स्थित नवनिर्मित पुलिस कम्युनिकेशन भवन का लोकार्पण किया गया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए प्रभारी मंत्री राधा सिंह ने ठेकेदार की तारीफ कर दी।

Maihar: Why did the in-charge praise the contractor at the inauguration of Police Communication Building
कम्युनिकेशन भवन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के मैहर जिले को नए पुलिस कम्युनिकेशन भवन की आज सौगात मिली है। एक करोड़ 56 लाख की लागत से बनकर तैयार हुए पुलिस कम्युनिकेशन भवन एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का आज प्रभारी मंत्री राधा के हाथों शुभारंभ किया गया। आज के इस कार्यक्रम में सभी अधिकारियों-कर्मचारियों समेत जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही।

Trending Videos


मैहर जिला बनने के बाद एसपी कार्यालय नहीं था, जिससे लोगों का आना जाना हो, जिसके बाद मध्यप्रदेश पुलिस विभाग द्वारा 1 करोड़ 56 लाख की लागत से मैहर के कटिया में बनकर यह भवन तैयार किया गया, जिसका लोकार्पण कार्यक्रम आज सम्पन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेकेदार है बधाई के पात्र
मैहर जिले की प्रभारी मंत्री राधा सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अमूमन तौर पर कोई भी भवन बनने में एक लंबा समय लगता है। मगर मैहर में बना ये नया भवन 7 माह में तैयार हो गया। इसके लिये मैं ठेकेदार को बधाई देना चाहूंगा और मेरा प्रयास रहेगा कि जल्द ही नए जिले मैहर में सारे ऑफिस और कर्मचारी आ जाएं। इसके लिए मैंने मुख्यमंत्री मोहन यादव से बातचीत की है। जल्द से जल्द मैहर को हर उपलब्धि मिलेगी।

रीवा जोन के प्रभारी आईजी साकेत प्रकाश पांडेय ने कहा कि नए जिला बनने के बाद मैहर में कोई भवन नहीं था, जिससे आमजन अधिकारी से मिल सके। पुलिस विभाग से बजट मिला और ये पुलिस कम्युनिकेशन बनकर तैयार हुआ। इसी में अब एसपी कार्यालय भी रहेगा, ये बहुत अच्छी बात है।

 

a

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed