सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   satna News ›   Major action has been taken against Domino's in Satna.

Satna News: वेज पिज्जा आर्डर पर कर दी नानवेज की डिलीवरी, अब डोमिनोज पर हो गई तगड़ी कार्रवाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 04 Nov 2024 08:17 AM IST
विज्ञापन
सार

Satna News: मध्य प्रदेश के सतना में डोमिनोज के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। कंपनी ने अपने ग्राहक को वेज की जगह नॉन वेज की डिलीवरी की थी। इसे लेकर बवाल मच गया। शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने डॉमिनोज के सेलिंग लाइसेंस को निरस्त कर दिया है।

Major action has been taken against Domino's in Satna.
सतना डोमिनोज पर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जानकारी मुताबिक दिवाली की रात सतना के उतैली मोहल्ले की निवासी नैंसी तिवारी ने पन्ना नाका रोड स्थित डोमिनोज से तीन वेज पिज्जा और पनीर गार्लिक ब्रेड का ऑर्डर दिया था। डॉमिनोज रेस्टोरेंट ने वेज की जगह नॉन वेज खाना डिलीवर कर दिया। जब नैंसी और उनके परिजनों ने पैकेट खोला तो देखा कि उनके ऑर्डर की जगह कुछ और ही आ गया है।

Trending Videos


नॉन वेज खोलते ही वे सब सकते में आ गए। शुद्ध शाकाहारी ब्राह्मण परिवार को दीपावली त्योहार के दिन नॉन वेज मिला तो वे आक्रोशित हो गए। उन्होंने कहा कि हमारे घर में त्यौहार के दिन ऐसा हुआ जो बड़ा अपशगुन है। नैंसी ने मामले की शिकायत पहले डोमिनोज प्रबंधन से ऑनलाइन नंबर पर की, फिर सतना के सिविल लाइन थाने में शिकायत की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामला बढ़ने पर पुलिस ने इसको फूड एवं सेफ्टी विभाग के पास भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले ने जब तूल पकड़ा तो 2 नवंबर को इस मामले में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के लोग भी परिजनों के साथ डोमिनोज के सामने पहुंचे और जमकर नारेबाजी शुरू हुई। मामले को बिगड़ता देख नगर पुलिस अधीक्षक और सिविल लाइन थाना पुलिस पहुंची। सीएमएचओ सतना डॉक्टर एल के तिवारी ने बताया की रेस्टोरेंट को सील नहीं किया गया है, लेकिन उसे खाने-पीने का सामान बेचने की अनुमति नहीं है। फिलहाल सेलिंग लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। जिसकी बाद में गतिविधियों में सुधार के बाद ही समीक्षा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed