{"_id":"692a60e522e207d62406bd18","slug":"major-gst-raid-in-satna-bullion-market-three-jewellers-shops-sealed-till-late-night-satna-news-c-1-1-noi1431-3681354-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satna News: सराफा बाजार में GST विभाग का बड़ा छापा, शिकायत पर हुई कार्रवाई, तीन ज्वेलर्स की दुकानें सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satna News: सराफा बाजार में GST विभाग का बड़ा छापा, शिकायत पर हुई कार्रवाई, तीन ज्वेलर्स की दुकानें सील
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: सतना ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 08:48 AM IST
विज्ञापन
सार
टीम ने स्टॉक मिलान से लेकर सेल-पर्चेज रजिस्टर, इलेक्ट्रॉनिक डेटा, ई-वे बिल और टैक्स रिटर्न तक सभी दस्तावेजों की जांच की। प्रारंभिक जांच में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। कार्रवाई से पूरे बाजार में दहशत फैल गई और अन्य दुकानदार अपने रिकॉर्ड दुरुस्त करने में जुट गए।
GST विभाग की कार्रवाई।
विज्ञापन
विस्तार
शहर के मध्य स्थित फूलचंद चौक सराफा बाजार में शुक्रवार शाम अचानक अफरा-तफरी मच गई जब वाणिज्य कर विभाग (GST) की टीम ने एक साथ तीन आभूषण दुकानों पर छापेमारी शुरू कर दी। इस कार्रवाई के दौरान कान्हा ज्वेलर्स, न्यू कान्हा ज्वेलर्स और आदित्य आनंद ज्वेलर्स को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। बाजार में छापे की खबर फैलते ही दुकानदारों और ग्राहकों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार तो दुकान बंद कर रफूचक्कर हो गई।
जानकारी के अनुसार इन तीनों फर्मों के खिलाफ लंबे समय से स्टॉक में गड़बड़ी, बिक्री-खरीदी के आंकड़ों को छिपाने और GST चोरी की शिकायतें हेड ऑफिस तक पहुंच रही थीं। शिकायतों की सत्यापन के लिए वाणिज्य कर विभाग ने विशेष टीम गठित कर सतना भेजी, जिसने शाम होते ही दुकानों पर कार्रवाई शुरू की।
स्टॉक के लेनदेन की गड़बड़ी की हुई जांच
छापेमारी के दौरान GST टीम ने दुकानों में उपलब्ध स्टॉक का भौतिक मिलान किया। सेल-पर्चेज रजिस्टर की जांच की और कंप्यूटरों में मौजूद इलेक्ट्रॉनिक डेटा खंगाला टीम ने ई-वे बिल, टैक्स रिटर्न और कैश बुक के दस्तावेजों का भी परीक्षण किया। यह पूरी प्रक्रिया कई घंटों तक जारी रही, जिसके बाद तीनों दुकानों को सील कर दिया गया और कार्रवाई के लिए दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में स्टॉक और सेल-पर्चेज से जुड़े दस्तावेजों में गंभीर अनियमितताएं सामने आने की जानकारी मिली है। जांच के दौरान भीड़ बढ़ने पर पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा और सराफा बाजार में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
ये भी पढ़ें- सराफा चौपाटी की सूची पर आपत्ति, निगम ने लगाई कोर्ट में कैविएट
कार्रवाई के बाद मची सनसनी
छापेमारी के बाद सराफा बाजार में दहशत का माहौल बना रहा। कई दुकानदारों ने अपने दस्तावेज दुरुस्त करने और रिकॉर्ड को सुरक्षित करने की कवायद शुरू कर दी। बाजार में यह भी चर्चा है कि आने वाले दिनों में GST विभाग अन्य दुकानों पर भी कार्रवाई कर सकता है।
GST विभाग के अधिकारी ने दी जानकारी
वाणिज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त दिलीप कुमार सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि हेड ऑफिस से मिली शिकायतों के आधार पर तीन फर्मों पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि दुकानों में स्टॉक और लेनदेन में गड़बड़ी के संकेत मिले हैं, जिसके चलते तीनों फर्मों को सील किया गया है। आगे की जांच जारी है और जांच पूरी होने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X