{"_id":"6744530c93222f2fff0c638d","slug":"mp-news-brother-in-law-arrested-in-satna-after-sister-in-law-told-truth-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: दुल्हन लेकर घर लौटा डॉक्टर दूल्हा तो इंतजार करती मिली पुलिस, साली ने बताया ऐसा सच...हुआ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: दुल्हन लेकर घर लौटा डॉक्टर दूल्हा तो इंतजार करती मिली पुलिस, साली ने बताया ऐसा सच...हुआ गिरफ्तार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 25 Nov 2024 04:21 PM IST
विज्ञापन
सार
मध्यप्रदेश के सतना में दुल्हन को विदा कर घर लौटे एक डॉक्टर दूल्हे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामला सिटी कोतवाली थाना इलाके का है।
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सतना जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक डॉक्टर दूल्हे को उसकी ही शादी के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। यह मामला न सिर्फ धोखाधड़ी का है, बल्कि पांच साल पुराने एक रिश्ते की बेवफाई का भी है। शिकायतकर्ता कोई और नहीं आरोपी के भाई की साली है। पीड़िता और आरोपी के बीच जीजा साली का संबंध था। इस संबंध की आड़ में उसने ऐसा धोखा दिया कि पुलिस तक मामला पहुंच गया।
Trending Videos
दरअसल, मामला सतना जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जिस वक्त पुलिस दूल्हे को गिरफ्तार करने पहुंची। उस समय घर में दूल्हा-दुल्हन के गृह प्रवेश की तैयारियां चल रही था। हालांकि, जैसे ही घरवालों ने दरवाजा खोला नजारा देख हर कोई हैरान हो गया। पुलिस ने बताया, दूल्हे पर उसकी साली ने गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर मिटाता रहा हवस
आरोपी का नाम शिवकांत रावत है, जो कि कोतवाली थाना क्षेत्र के तिघरा गांव का रहने वाला है। वह स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत भी है। आरोप है कि उसने अपनी रिश्ते की साली के साथ पांच साल तक शादी का झूठा वादा किया और उससे संबंध बनाया। पीड़िता ने बताया कि वह उसकी बहन का देवर है। दूसरी जगह शादी तय करने से पहले तक वह मुझसे शादी करने का झांसा देता रहा।
दूल्हे के स्वागत में खड़ी थी पुलिस
एक तरफ वह अपने भाई की साली से रिलेशन था तो दूसरी तरफ आरोपी ने परिवार की रजामंदी से एक दूसरा रिश्ता तय कर लिया। मऊगंज जिले के लौर गांव में आरोपी का रिश्ता तय हुआ। इसके बाद शादी हो गई। जब वह दुल्हन लेकर अपने घर पहुंचा तो उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
शादी के दूसरे दिन ही जेल पहुंचा दूल्हा
पुलिस ने बताया कि थाना में एक पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें उसने बताया कि शिवाकांत रावत ने शादी का झांसा देकर उसके साथ सम्बन्ध बनाया है। बाद में शादी करने से इनकार करके दूसरी जगह शादी कर लिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। उस पर धारा 376 और 376(2)N के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही में कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया है।

कमेंट
कमेंट X