सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Satna News: Bus hits auto of devotees returning from Maha Kumbh, six injured

Satna News: महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की ऑटो को बस ने मारी टक्कर, खाई में जा घुसा, छह लोग घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: सतना ब्यूरो Updated Fri, 31 Jan 2025 11:11 AM IST
विज्ञापन
सार

हादसे में छह श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल अमरपाटन ले जाया गया, जहां से चार को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जबकि दो का स्थानीय स्तर पर उपचार जारी है। सभी श्रद्धालु मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र के ग्राम गोरा के रहने वाले हैं।

Satna News: Bus hits auto of devotees returning from Maha Kumbh, six injured
घायलों को लाया गया अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के सतना जिले में रफ़्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। आयेदिन नए-नए सड़क हादसे सामने आ रहे हैं। बीते दिनों तीर्थयात्रियों की बस पलटने के बाद आज एक और हादसा सामने आया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
Trending Videos


a
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑटो में सवार होकर प्रयागराज के महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की ऑटो को रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र के ग्राम अहिरगांव के पास तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ऑटो सड़क किनारे गहरी खाई में जा घुसा। इस घटना में ऑटो सवार करीब छह श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अमरपाटन लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार देने के बाद चार श्रद्धालुओं को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं दो लोगों का उपचार यही किया जा रहा है।

कुंभ से लौटे श्रद्धालु
जानकारी के मुताबिक सभी घायल मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र के ग्राम गोरा के रहने वाले हैं। सभी लोग मौनी अमावस्या में गंगा स्नान करने प्रयागराज गए थे। लौटने वक्त रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र के पास NH30 में यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed