सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Satna had to intervene heavily, the powerful took the young man in a car and gave him Taliban punishment

Satna News: सतना में बीच-बचाव करना पड़ा भारी, दबंगों ने युवक को कार में ले जाकर बुरी तरह पीटा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: सतना ब्यूरो Updated Sun, 08 Mar 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
सार

सतना के नागौद में पुराने विवाद के चलते दो युवकों ने मुकुट दाहिया को कार में बैठाकर सुनसान जगह ले जाकर बेल्ट और मुक्कों से करीब एक घंटे तक बेरहमी से पीटा। युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

Satna had to intervene heavily, the powerful took the young man in a car and gave him Taliban punishment
Crime news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सतना जिले के नागौद कस्बे में बीच-बचाव करना एक युवक को भारी पड़ गया। पुराने विवाद की रंजिश में दो दबंग युवकों ने एक युवक को कार में बैठाकर सुनसान स्थान पर ले जाकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने बेल्ट और मुक्कों से करीब एक घंटे तक युवक पर हमला किया, जिससे उसके शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।

Trending Videos


बीच-बचाव की वजह से बनी रंजिश
जानकारी के अनुसार मामला नागौद थाना क्षेत्र के खेरवाटोला वार्ड नंबर-5 का है। पीड़ित मुकुट दाहिया ने बताया कि 3 फरवरी को सचिन वर्मन और अंकित सिंह के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उस दौरान मुकुट ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने की कोशिश की थी। इसी बात को लेकर हर्षित सिंह और सिद्धार्थ सिंह उससे नाराज हो गए और रंजिश रखने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  नागपुर फोरलेन पर बड़ा हादसा, कारों से भरा कंटेनर बाइक पर पलटा, पति की मौत

काम का बहाना बनाकर गाड़ी में बैठाया
पीड़ित के अनुसार शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह दिलीप सिंह की आरा मशीन के पास खड़ा था। इसी दौरान दोनों आरोपी वहां पहुंचे और काम का बहाना बनाकर उसे अपनी कार में बैठा लिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी उसे ईदगाह के पास एक सुनसान जगह पर ले गए।

बेल्ट और मुक्कों से करीब एक घंटे तक मारपीट
पीड़ित का आरोप है कि गाड़ी से उतारते ही दोनों आरोपियों ने पुरानी रंजिश को लेकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। हर्षित सिंह ने बेल्ट से लगातार वार किए, जबकि दोनों आरोपियों ने हाथ-मुक्कों से भी हमला किया। करीब एक घंटे तक चले इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद किसी तरह परिजनों को सूचना मिली, जिसके बाद उसे तत्काल नागौद सिविल अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज जारी है।

इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में प्रेम लाल कुर्वे ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed