{"_id":"674c6543f4b0eac7ea07ce10","slug":"satna-news-attempt-to-steal-fertilizer-by-breaking-into-cooperative-society-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satna News: सहकारी समिति में सेंधमारी, खाद के लिए गोदाम की दीवार तोड़कर चोरी का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satna News: सहकारी समिति में सेंधमारी, खाद के लिए गोदाम की दीवार तोड़कर चोरी का प्रयास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 01 Dec 2024 07:01 PM IST
विज्ञापन
सार
मध्य प्रदेश के सतना जिले में खाद की किल्लत के चलते कोटर थाना क्षेत्र में सेवा सहकारी समिति के गोदाम में चोरी का अनोखा मामला सामने आया है। चोरों ने गोदाम की मोटी दीवार तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की और खाद की बोरियों तक पहुंचने में सफल रहे, लेकिन चोरी में नाकाम रहे।
चोरों ने गोदाम की दीवार पर लगाई सेंध।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मध्य प्रदेश के सतना में खाद की किल्लत के बीच अनोखा मामला सामने आया है। कोटर थाना क्षेत्र में गोदाम की दीवार तोड़ कर लोगों ने खाद चुराने का प्रयास किया है। हालांकि, वह बोरियों को अपनी तरफ खींच नहीं पाए, मामला सामने आने के बाद पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।
Trending Videos
कोटर के बस स्टैंड इलाके में स्थित सेवा सहकारी समिति के भवन का पूरा मामला है। चोरों ने पत्थरों की मोटी दीवार में सेंधमारी कर अंदर प्रवेश किया और खाद की बोरियों तक पहुंचने में कामयाबी हासिल की। चोरी में वे सफल नहीं हो पाए। जैसे ही चोर अंदर पहुंचे, किसी ने उनकी आहट सुन ली और वे बिना चोरी किए भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार, जब चपरासी ने रात करीब 12 बजे गेट खोला तो यह घटना सामने आई। उन्होंने देखा कि दीवार की पिछली साइड से सेंधमारी की गई थी। चपरासी ने तुरंत जानकारी दी, लेकिन समिति प्रबंधक मौके पर नहीं पहुंचे और न ही इस घटना की थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई।
हालांकि, सोशल मीडिया पर यह खबर फैलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। दिलचस्प बात यह है कि तीन दिन पहले ही यहां डीएपी खाद की बोरियां उतरी थीं, लेकिन वितरित नहीं की गई थीं।

कमेंट
कमेंट X