सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Satna News: Gang stealing sheep from luxury car in Satna exposed, leader arrested from Prayagraj

Satna News: सतना में लग्जरी गाड़ी से भेड़ चुराने वाले गैंग का खुलासा, प्रयागराज से सरगना को किया गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 29 Oct 2024 01:31 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्य प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में लग्जरी कारों से भेड़ चुराने वाला का पर्दाफाश हुआ है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से आकर बदमाश वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने प्रयागराज से शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। 

Satna News: Gang stealing sheep from luxury car in Satna exposed, leader arrested from Prayagraj
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के सतना जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। लग्जरी गाड़ियों से जाकर बदमाश गांवों से भेड़ चुरा रहे हैं। सभापुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर से 10 दिन पहले 21 भेंड़ों की चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त वाहन जब्त कर लिया है। 
Trending Videos


टीआई शंखधर द्विवेदी ने बताया कि बीते 18 अक्टूबर की रात को अज्ञात बदमाशों ने कटरा टोला निवासी केशव प्रसाद पाल के बाड़े से 21 भेंड़ चोरी कर ली थी, जिसकी जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरे में कुछ बदमाश चार पहिया वाहन में भेंड़ों को लादकर ले जाते दिखे थे। लिहाजा उक्त कार को चिन्हित कर भागने के रास्तों पर लगे अन्य कैमरों के फुटेज खंगाले गए, तो टीयूबी क्रमांक यूपी 72 एटी 1339 का पता चल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सुराग पर यूपी के प्रयागराज में दबिश देकर वाहन को कब्जे में लिया गया तो उसके मालिक ने घटना दिनांक को अपने ड्राइवर आदर्श सिंह पुत्र अश्विनी सिंह 22 वर्ष, निवासी मोदी नगर, थाना शंकरगढ़, जिला प्रयागराज के पास होने का खुलासा किया। ऐसे में आदर्श को हिरासत में लेते हुए हुए पूछताछ की गई, जिसमें उसने कुछ महीने पहले शराब दुकान पर मिले पांच युवकों से दोस्ती होने के बाद मोटी कमाई के लालच में भेंड़ चोरी के लिए वाहन का इस्तेमाल करने का जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बिरसिंहपुर के अलावा मिर्जापुर के लालगंज में भी इसी तरह की वारदात करने की बात कही है। 

दोनों ही दफा उसे 6-6 हजार रुपए मिले थे, वह हर दफा सफाई के बहाने मालिक से कार ले जाता था। बयान के पश्चात आरोपी ड्राइवर को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने के साथ गैंग के दूसरे बदमाशों की तलाश तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed