सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   satna News ›   Satna News: Innocent brother and sister died due to snake bite

Satna News: दिवाली की रात दर्दनाक हादसा, बिस्तर पर सो रहे भाई-बहन को सांप ने डसा, इलाज के दौरान दोनों की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 04 Nov 2024 05:41 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश के सतना जिले में दिवाली की रात एक दर्दनाक घटना में सर्पदंश से दो मासूम भाई-बहन की जान चली गई। उचेहरा थाना क्षेत्र के बाबूपुर डोंगरी गांव में रामदुलारे दाहिया के 14 वर्षीय बेटे वीर और 6 वर्षीय बेटी पुष्पांजलि को सोते समय सांप ने काट लिया।

Satna News: Innocent brother and sister died due to snake bite
पीड़ित परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां दिवाली की रात बिस्तर पर सो रहे भाई-बहन को सांप ने डस लिया। सर्पदंश से पीड़ित भाई-बहन को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनकी जान बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान पहले बहन ने और फिर भाई की मौत हो गई है। भाई-बहन की मौत से परिवार सहित इलाके में भी मातम सा पसर गया है। पुलिस ने शवों का पीएम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया है।

Trending Videos


दरअसल, मामला मध्यप्रदेश के सतना जिले का है। दिवाली मनाने के बाद उचेहरा थाना अंतर्गत बाबूपुर डोंगरी निवासी रामदुलारे दाहिया का बेटा वीर (14 साल) और बेटी पुष्पांजलि (6 साल) कमरे में सो रहे थे। रात के समय बिस्तर पर चढ़े सांप ने दोनों को काट लिया। दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोने की आवाज सुनकर कमरे में पहुंचे परिजन
सांप के काटने पर दोनों की चीख पुकार सुनकर परिवार के सदस्य कमरे में पहुंचे। वहां उन्होंने बिस्तर पर सांप को देखा। उन्हें एहसास हुआ कि वीर और पुष्पांजलि को सांप ने काट लिया है। सांप के काटने से दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन आनन फानन में दोनों को जिला अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान पुष्पांजलि की मौत हो गई। वीर का इलाज अस्पताल में चल रहा था। उसकी तबियत में सुधार नहीं हो रहा था। रविवार को इलाज के दौरान सर्पदंश से पीड़ित वीर ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने पंचनामा व पीएम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

शव पहुंचते ही मच गया कोहराम
परिजन जब दोनों मासूम बच्चों के शव लेकर अपने गांव पहुंचे तो वहां चीख-पुकार मच गई। दोनों मासूम बच्चों को देखने के लिए ग्रामीणों और आसपास के अन्य गांवों के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं, जिन लोगों ने भी दोनों मासूम बच्चों के शव देखे, वे अपने आंसू नहीं रोक पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed