सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   satna News ›   The entire Brahmin community surrounded the SP office in Satna in support of the former BJP district president

Satna News : पूर्व BJP जिलाध्यक्ष पर लगे आरोपों का विरोध, सर्व समाज ने SP कार्यालय घेरा; न्यायिक जांच की मांग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Fri, 10 Oct 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
सार

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पर लगे दुष्कर्म के आरोपों के विरोध में सर्व ब्राह्मण समाज सड़कों पर उतर आया। समाज के लोगों ने सतना में एसपी कार्यालय का घेराव कर इसे राजनीतिक साजिश बताते हुए पूरे मामले की न्यायिक जांच की मांग की।

The entire Brahmin community surrounded the SP office in Satna in support of the former BJP district president
सतीश शर्मा पर आरोपों का विरोध, घेराव के बीच परिजनों और सर्व समाज ने मजिस्ट्रियल जांच की मांग की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सतना भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा पर एक युवती द्वारा लगाए गए दुष्कर्म के आरोपों के बाद मामला गर्मा गया है। बीते दिन सर्व ब्राह्मण समाज के सदस्यों ने जिलाध्यक्ष के परिजनों के साथ सतना में पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय का घेराव किया और पूरे मामले की न्यायिक जांच की मांग करते हुए एसपी को ज्ञापन सौंपा।
Trending Videos


दरअसल, बीते महीने एक युवती ने पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इसी आधार पर हाल ही में कोलगंवा थाने में उनके खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया गया है। इस घटना के बाद जिलाध्यक्ष के परिजन और समाज के लोग इसे राजनीतिक साजिश बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


'भाई की छवि खराब करने की कोशिश'
सतीश शर्मा की बहन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनका भाई निर्दोष है और उसने हमेशा समाज और पार्टी के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि आरोप लगाने वाली युवती पहले उनके भाई को पिता समान मानती थी, लेकिन अब झूठे आरोप लगाकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रही है।

पूर्व जिलाध्यक्ष के पिता ने भी बेटे को निर्दोष बताते हुए कहा कि वह साधारण परिवार से हैं और समाज सेवा में हमेशा आगे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक विरोधियों ने साजिश के तहत झूठा मामला दर्ज करवाया है।

ये भी पढ़ें- MP Crime : करवा चौथ की रात पति ने पत्नी और मासूम बेटी पर हंसिए से किया हमला, मां-बेटी गंभीर रूप से घायल

इस प्रकरण में राजनीतिक षड्यंत्र- सर्व ब्राह्मण समाज
सर्व ब्राह्मण समाज और भाजपा के कई सदस्यों ने भी इस प्रकरण को राजनीतिक षड्यंत्र बताया। उनका कहना है कि बिना ठोस सबूत और मेडिकल रिपोर्ट के पुलिस ने जल्दबाजी में मामला दर्ज किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि फर्जी मुकदमा वापस नहीं लिया गया और जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी की गई, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। समाज के प्रतिनिधियों और परिजनों ने एसपी से मुलाकात कर मामले की मजिस्ट्रियल जांच की मांग की है ताकि सच्चाई सामने आए और निर्दोष को न्याय मिल सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed