सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   hospital once again echoed with the sounds of three newborns; a seven-month-pregnant woman gave

डेढ़ घंटे में हुई ट्रिपलेट डिलीवरी: सतना में सात माह की गर्भवती ने तीन बेटियों को दिया जन्म, तीनों का वजन कम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: सतना ब्यूरो Updated Fri, 26 Jun 2026 10:55 AM IST
सार

सतना जिला अस्पताल में एक दुर्लभ मामले में सात माह की गर्भवती महिला ने सामान्य प्रसव के जरिए एक साथ तीन बेटियों को जन्म दिया। समय से पहले जन्म और कम वजन होने के कारण तीनों नवजातों को एसएनसीयू में भर्ती कर विशेषज्ञों की निगरानी में रखा गया है। चलिए जानते हैं विशेषज्ञ इस मामले पर क्या कह रहे हैं?

विज्ञापन
hospital once again echoed with the sounds of three newborns; a seven-month-pregnant woman gave
सतना: प्रियंका साकेत ने एक साथ तीन बेटियों को जन्म दिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सतना जिला अस्पताल में बीती देर रात एक ऐसा दुर्लभ मामला सामने आया, जिसने डॉक्टरों के साथ-साथ अस्पताल स्टाफ को भी आश्चर्यचकित कर दिया। यहां सात माह की गर्भवती महिला प्रियंका साकेत ने एक साथ तीन बेटियों को जन्म दिया। विशेष बात यह रही कि तीनों बच्चियों का जन्म सामान्य प्रसव (नॉर्मल डिलीवरी) से हुआ। समय से पहले जन्म और कम वजन होने के कारण तीनों नवजातों को तुरंत विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (एसएनसीयू) में भर्ती कर विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन


डेढ़ घंटे में पूरी हुई ट्रिपलेट डिलीवरी
अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार पहली बच्ची का जन्म 24 जून की रात 10:25 बजे हुआ। इसके बाद दूसरी बच्ची रात 11:45 बजे और तीसरी बच्ची रात 11:56 बजे पैदा हुई। इस तरह करीब डेढ़ घंटे के भीतर तीनों बच्चियों की सफल नॉर्मल डिलीवरी कराई गई। प्रत्येक नवजात का वजन लगभग एक किलोग्राम बताया गया है।
विज्ञापन


समय से पहले जन्म, इसलिए विशेष निगरानी
चिकित्सकों के मुताबिक गर्भावस्था के सातवें माह में प्रसव होने के कारण नवजात पूरी तरह विकसित नहीं थे। ऐसे में तीनों बच्चियों को जन्म के तुरंत बाद एसएनसीयू में भर्ती किया गया, जहां उनकी सांस, शरीर का तापमान, पोषण और अन्य जरूरी स्वास्थ्य मानकों की लगातार निगरानी की जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल सभी नवजातों को आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां की हालत स्थिर, परिवार में खुशी का माहौल
अस्पताल प्रशासन के अनुसार प्रसूता प्रियंका साकेत की तबीयत सामान्य है और उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। एक साथ तीन बेटियों के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं अस्पताल में भी इस सफल प्रसव की चर्चा बनी हुई है।

ये भी पढ़ें- मोहर्रम जुलूस में बड़ा हादसा: रतलाम में हाईटेंशन लाइन से ताजिया टकराया; दो लोगों की मौत; 15 झुलस गए


आठ महीने में तीसरी ट्रिपलेट डिलीवरी
सतना जिला अस्पताल में पिछले आठ महीनों के दौरान यह ट्रिपलेट डिलीवरी का तीसरा सफल मामला है। इससे पहले 22 नवंबर 2025 को मैहर जिले की एक महिला ने यहां तीन शिशुओं को जन्म दिया था। इसके बाद 27 अप्रैल 2026 को पन्ना जिले की एक प्रसूता की भी सफल ट्रिपलेट नॉर्मल डिलीवरी कराई गई थी। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने जिला अस्पताल के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की चिकित्सा सेवाओं और विशेषज्ञता को नई पहचान दिलाई है।

ट्रिपलेट गर्भावस्था क्यों मानी जाती है दुर्लभ?
विशेषज्ञों के अनुसार एक साथ तीन शिशुओं का गर्भधारण और सुरक्षित प्रसव सामान्य गर्भावस्था की तुलना में काफी दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में मां और नवजातों दोनों के लिए जोखिम अधिक रहता है। समय से पहले प्रसव और कम वजन जैसी चुनौतियों के बावजूद सफल नॉर्मल डिलीवरी होना चिकित्सकीय दृष्टि से एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जाता है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed