सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   satna News ›   Three members of the same family fell ill after eating kodo roti

Satna News: कोदो की रोटी खाने से एक ही परिवार के तीन लोग बीमार, दो की हालत गंभीर; सभी का इलाज जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 20 Nov 2024 11:48 AM IST
विज्ञापन
सार

Satna News: हाल ही में मध्य प्रदेश में कोदो खाने से 10 हाथियों की मौत हो गई थी। इस मामले ने पूरे देश में सुर्खियां बटोरी थीं। यह मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि एमपी के ही सतना में कोदो की रोटी खाने से एक परिवार की जान पर बन गई। 
 

Three members of the same family fell ill after eating kodo roti
सभी का इलाज जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

एमपी सरकार द्वारा एक तरफ मोटे अनाज कोदो को बढ़ावा दिया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर कोदो की रोटी खाने से परिवार की तबियत बिगड़ने से अब लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। मामला सतना जिले के डिलौरी गांव का है, जहां कोदो की रोटी खाने से एक ही परिवार के 3 लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं। सभी को जिला अस्पताल सतना लाया गया है। जहां उनका उपचार जारी है। एक ही परिवार के तीन लोगों के अचानक बीमार पड़ने से हड़कंप मच गया है।

Trending Videos


बेहोशी की हालत में आए अस्पताल
दरअसल मध्यप्रदेश के सतना जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रैगांव चौकी अंतर्गत डिलौरी गांव में कुशवाहा परिवार के तीन लोगों ने कोदो की रोटी खाई थी। खाने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। लिहाजा उल्टी, चक्कर और शरीर में कमजोरी लगना जैसे लक्षण सामने आने के बाद सभी को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल सतना लाया गया है। जहां डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों का उपचार जारी
वही, सिंहपुर क्षेत्र के दिलोरी गांव में रहने वाले दयाराम कुशवाहा (58), उसकी पत्नी संखी कुशवाहा (52) और बेटी सरोज (18) को गंभीर हालत में मंगलवार को सतना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां तीनों का उपचार जारी है।

कोदो की रोटी खाने से बिगड़ी तबियत
परिजन राजू कुशवाहा ने बताया कि आज तीनों ने सुबह 10 बजे घर पर कोदो की रोटी खाई थी। इसके बाद से उन्हें उल्टी और चक्कर आने लगे थे। अब उन्हें बेहोशी की हालत में सतना जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरो द्वारा इलाज जारी है।

दो की हालत गंभीर
वहीं, परिजनों का साफ तौर पर कहना है कि कोदो की रोटी खाने से ही तीनों की तबीयत बिगड़ी है। हालांकि डॉक्टरों ने इस मामले में अभी कुछ साफ नहीं कहा है। मां और पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि बेटी सरोज की हालत में सुधार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed