{"_id":"69ee0f73e6f9930eef0c5914","slug":"sehore-newshigh-voltage-drama-at-karbala-bridge-woman-thrashes-man-chaos-halts-traffic-sehore-news-c-1-1-noi1381-4212435-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore News: कर्बला पुल पर हाईवोल्टेज हंगामा, महिला ने सरेराह अधेड़ को पीटा; सड़क बनी अखाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore News: कर्बला पुल पर हाईवोल्टेज हंगामा, महिला ने सरेराह अधेड़ को पीटा; सड़क बनी अखाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: सीहोर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 09:02 PM IST
विज्ञापन
सार
सीहोर के कर्बला पुल पर एक महिला द्वारा अधेड़ की सरेराह पिटाई का वीडियो वायरल हुआ। घटना के दौरान सड़क पर हंगामा और जाम की स्थिति बन गई। पुलिस के अनुसार अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है, मामले की जांच की जा रही है।
सरेराह हिंसा ने शहर को चौंकाया
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सीहोर शहर के व्यस्त कर्बला पुल पर उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक महिला ने बीच सड़क पर एक अधेड़ व्यक्ति को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इस हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
Trending Videos
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला का गुस्सा इस कदर भड़का हुआ था कि उसने बिना किसी डर के सड़क के बीचों-बीच अधेड़ पर थप्पड़ों और लात-घूंसों की बौछार कर दी। आसपास खड़े लोग पहले तो समझ नहीं पाए कि मामला क्या है, लेकिन देखते ही देखते यह झगड़ा हिंसक रूप ले बैठा। घटना के दौरान कई राहगीरों ने महिला को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह किसी की सुनने को तैयार नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीच-बचाव करने वालों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। महिला बार-बार अधेड़ पर हमला करती रही, जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया। इस हंगामे का असर यातायात पर भी पड़ा। कर्बला पुल जैसे व्यस्त मार्ग पर अचानक भीड़ जमा हो गई और वाहनों की लंबी कतार लग गई। कुछ लोग तमाशबीन बने रहे तो कुछ मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने में जुट गए, जिससे स्थिति और बिगड़ती चली गई।
पढे़ं: जिंदा लोगों के बनाए गए मृत्यु प्रमाण पत्र, शिकायत के बाद गिरी गाज; पंचायत सचिव निलंबित
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला किस तरह लगातार अधेड़ को पीट रही है और आसपास मौजूद लोग इस घटना को कैमरे में कैद कर रहे हैं। यह वीडियो शहर में चर्चा का विषय बन गया है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस पूरे विवाद की असली वजह अब तक सामने नहीं आ सकी है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला और अधेड़ के बीच क्या संबंध था और आखिर ऐसा कौन सा कारण था जिसने इस झगड़े को इतनी हिंसक शक्ल दे दी।
पुलिस का बयान: शिकायत का इंतजार
मंडी थाना प्रभारी सुनील मेहर के अनुसार, पुलिस को इस वायरल वीडियो की अभी तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में लिया जा रहा है और यदि कोई शिकायत दर्ज होती है, तो जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।सरेराह इस तरह की घटना ने एक बार फिर शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिनदहाड़े पुल पर हुई इस मारपीट ने यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर आम नागरिक कितने सुरक्षित हैं।

कमेंट
कमेंट X