सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: Water crisis sparks protest: Women hang effigy, spend welfare funds on survival needs

पानी को तरसीं बहनें: अफसर का पुतला पेड़ से टांगा, पेयजल जुटाने की मशक्कत में मजदूरी पर नहीं जा पा रही महिलाएं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Mon, 04 May 2026 04:24 PM IST
Sehore news: Water crisis sparks protest: Women hang effigy, spend welfare funds on survival needs

भीषण गर्मी में पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसती सीहोर जिले की महिलाएं अब सड़कों पर उतर आई हैं। जब घर की मटकी सूख जाए और उम्मीदें भी जवाब दे दें, तब आक्रोश आंदोलन में बदल जाता है। यही तस्वीर इन दिनों मानपुरा, जमनी, अमरोद और पचामा गांवों में देखने को मिल रही है।

गांवों में लगे अधिकांश हैंडपंप या तो पूरी तरह सूख चुके हैं या उनमें से नाम मात्र का पानी निकल रहा है। महिलाओं को रोजाना 3 से 4 किलोमीटर दूर खेतों के ट्यूबवेल और कुओं से पानी ढोना पड़ रहा है। यह संघर्ष केवल प्यास बुझाने का नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी को बचाए रखने का बन चुका है।

ये भी पढ़ें- आज से चलेगी इंदौर-मुंबई के बीच स्पेशल सुपर फास्ट ट्रेन, सप्ताह में दो दिन संचालन

लाडली बहना का पैसा भी प्यास में खर्च
महिलाओं का दर्द सिर्फ पानी तक सीमित नहीं है। उनका कहना है कि सरकार से मिलने वाली ‘लाडली बहना’ योजना की राशि भी अब पानी के इंतजाम में खर्च हो रही है। दिनभर पानी जुटाने में लगने के कारण वे मजदूरी भी नहीं कर पा रहीं, जिससे आर्थिक संकट और गहरा गया है।

पुतला बनाकर जताया गुस्सा
चार दिनों से जारी आंदोलन अब उग्र रूप ले चुका है। महिलाओं ने पीएचई विभाग के अधिकारी का पुतला बनाकर उसे हैंडपंप से बांध दिया, वहीं एक अन्य पुतले को पेड़ से टांगकर विरोध जताया। ग्रामीणों का आरोप है कि एक से डेढ़ महीने पहले ही नलकूप खनन की मांग की जा चुकी है। समाजसेवी एमएस मेवाड़ा के नेतृत्व में किसान और ग्रामीण भोपाल तक पहुंचे, मुख्यमंत्री कार्यालय से लेकर पीएचई मंत्री तक गुहार लगाई गई। आदेश भी जारी हुए, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

मटका फोड़ से उग्र आंदोलन तक
शुरुआत में महिलाओं ने मटका फोड़कर अपना विरोध जताया, फिर तख्तियां लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। लेकिन जब सुनवाई नहीं हुई, तो आंदोलन उग्र होता गया और अब पुतला टांगने तक पहुंच गया है। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही नलकूप नहीं खोदे गए, तो आंदोलन और तेज होगा। इस आंदोलन में अनसूया बाई मेवाड़ा, कलावती कुशवाहा, पूजा कुशवाहा, ताराबाई बैरागी सहित दर्जनों महिलाएं शामिल हैं। ये महिलाएं अब सिर्फ अपने घरों के लिए नहीं, बल्कि पूरे गांव की प्यास बुझाने के लिए एकजुट होकर लड़ाई लड़ रही हैं। उनकी आवाज अब प्रशासन तक पहुंचने का इंतजार कर रही है। इस संबंध में एसडीएम तन्मय वर्मा ने कहा कि मामले में जानकारी मंगवाई गई है। ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।

प्यास ने छीनी चैन, अब सड़कों पर उतरीं महिलाएं
पानी के लिए सड़कों पर उतरीं महिलाएं
प्यास ने छीनी चैन, अब सड़कों पर उतरीं महिलाएं
पुतला लगाकर विरोध जताया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अलीगढ़ में तेज गरज के साथ बारिश, तापमान में आई गिरावट

04 May 2026

बेअदबी कानून पर विधानसभा स्पीकर संधवां आठ मई को श्री अकाल तख्त पर तलब

04 May 2026

भाजपा प्रतिनिधिमंडल की राज्यपाल से मुलाकात पर ‘आप’ का तीखा हमला

04 May 2026

VIDEO: दो बाइकों की भिड़त के बाद दो सगे भाइयों समेत आठ को कार ने कुचला, दो शव की नहीं हो पाई शिनाख्त

04 May 2026

VIDEO: सुबह ही छा गई शाम, गरज-चमक और तेज हवाओं संग बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

04 May 2026
विज्ञापन

VIDEO: इंजीनियरिंग कॉलेज में तेज आंधी के कारण कार पर गिरा पेड़

04 May 2026

VIDEO: तेज हवाओं और बारिश से परेशान हुए लोग, दिन में छाया रात जैसा अंधेरा

04 May 2026
विज्ञापन

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने पूर्व मंत्री प्रो. लक्ष्मी कांता चावला से की मुलाकात

04 May 2026

बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी, मांगों को लेकर बढ़ा आक्रोश

जीरा में किया सैनिक नसीब का अंतिम संस्कार

VIDEO: सुबह नौ बजे रात जैसा नजारा, घना अंधेरा और तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश

04 May 2026

VIDEO: सुबह नौ बजे रात जैसा नजारा, लखनऊ में अचानक बदला मौसम, जलानी पड़ रहीं वाहनों की लाइटें

04 May 2026

फिरोजपुर शहर दाना मंडी में बारिश से गेहूं हुई गीली

फिरोजपुर पुलिस ने हेरोइन संग दो आरोपी पकड़े

फिरोजपुर के सीमावर्ती गांव बारेके में जलाई गई नाड़ की आग की लपेट में चार घर जले

ट्राॅली चोरी का वीडियो वायरल, घबराया चोर गुरुद्वारा साहिब की पार्किंग में खड़ा कर भागा

04 May 2026

हुसैनीवाला बार्डर के गांव टेंडी वाला में सतलुज दरिया में बनने लगी नोचे

Ujjain News: भस्म आरती में वैष्णव तिलक, चन्द्र और त्रिनेत्र से सजे बाबा महाकाल, दर्शन कर भक्त हुए निहाल

04 May 2026

अंबेडकर नगर: चार बच्चों और मां की हत्या का आरोपी आमिर पुलिस मुठभेड़ में ढेर, पुलिस ने दी जानकारी

04 May 2026

अंबेडकर नगर: चार बच्चों और मां की हत्या का आरोपी आमिर पुलिस मुठभेड़ में ढेर

04 May 2026

अंबेडकर नगर: सड़क पर खड़े लोगों को कार ने कुचला, चालक सवार सहित आठ की मौत

04 May 2026

VIDEO: मसूरी में माल रोड पर पर्यटक और स्थानीय लोगों के बीच मारपीट

04 May 2026

स्पीड बनी मौत का कारण: नदी में गिरी कार, 4 दोस्तों की दर्दनाक मौत; 2 जिंदगी के लिए जूझ रहे

04 May 2026

VIDEO: अंबेडकरनगर हत्याकांड: एडीजी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

03 May 2026

Khandwa: BJP महिला मोर्चा ने निकाली रैली, आंगनबाड़ी वर्कर्स को भीड़ बढ़ाने के निर्देश से मचा बवाल

03 May 2026

शालीमार बाग : बाहर हरे भरे स्लोगन अंदर दम तोड़ते पौधे अंतिम सांसे गिन रहे

03 May 2026

अकराबाद के गांव धौरी में मरघट की भूमि कब्जा करने का आरोप

03 May 2026

रफ्तार का कहर: नशेबाज कार सवार ने छात्र को मारी टक्कर, हालत गंभीर

03 May 2026

Bhopal: UPSC मेंटर Shubhra Ranjan को उनके पुराने छात्र ने बनाया बंधक, ट्रांसफर कराए दो करोड़ रुपए

03 May 2026

Muzaffarnagar: किराएदार मिस्त्री ने साढू के माली बेटे के साथ मिलकर की थी चौकीदार की हत्या

03 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed