फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: Tiger Movement Sparks Panic in Shahganj, Forest Team Warns Villagers After Highway Sighting

सीहोर: हाईवे पर अचानक सामने आ गया बाघ, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक नजारा; क्या सुरक्षित हैं शाहगंज के गांव?

Mon, 28 Sep 2026 07:13 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Mon, 28 Sep 2026 07:13 PM IST
सार

सीहोर के शाहगंज क्षेत्र में बनेटा, बांद्राभान और रामनगर के आसपास कई दिनों से बाघ की चहलकदमी से ग्रामीणों में चिंता बढ़ी है। निर्माणाधीन हाईवे पर बाघ का वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने मुनादी कराकर लोगों को सतर्क किया।

 

 

विज्ञापन
Sehore: Tiger Movement Sparks Panic in Shahganj, Forest Team Warns Villagers After Highway Sighting
निर्माणाधीन हाईवे पर बेखौफ टहला बाघ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर जिले में आने वाले बुधनी रेंज के शाहगंज इलाके में बाघ की लगातार चहलकदमी ने ग्रामीण अंचल की चिंता बढ़ा दी है। बनेटा, बांद्राभान और रामनगर के आसपास पिछले कई दिनों से बाघ के मूवमेंट की सूचना सामने आ रही है। रविवार रात निर्माणाधीन नेशनल हाईवे पर बाघ के टहलने का वीडियो सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद वन विभाग भी सक्रिय हो गया है।

विज्ञापन


निर्माणाधीन हाईवे पर बेखौफ टहला बाघ
बनेटा और डुंगरिया के बीच निर्माणाधीन नेशनल हाईवे पर बाघ दिखाई देने से मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। यहां से गुजर रहे एक कार चालक ने बाघ को सड़क किनारे टहलते हुए देखा और मोबाइल से उसका वीडियो बना लिया। वीडियो में बाघ हाईवे के आसपास चहलकदमी करता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में वन्यजीव की मौजूदगी को लेकर ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन


बांद्राभान और रामनगर में भी मूवमेंट
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार बनेटा के अलावा बांद्राभान और रामनगर क्षेत्र में भी पिछले तीन-चार दिनों से बाघ की आवाजाही देखी जा रही है। इन इलाकों के आसपास खेत, जंगल और ग्रामीण आबादी एक-दूसरे से सटे हुए हैं। ऐसे में बाघ की लगातार मौजूदगी ने किसानों और ग्रामीणों के सामने सुरक्षा की चिंता खड़ी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बाघ को हांका लगाकर खदेड़ा
रामनगर क्षेत्र से सामने आए एक अन्य वीडियो में ग्रामीण बाघ को हांका लगाकर खदेड़ते दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बाघ के अचानक आबादी या खेतों के आसपास पहुंचने से मवेशियों और लोगों पर खतरे की आशंका बनी हुई है। हालांकि बाघ की संख्या एक से अधिक है या नहीं, इसकी वन विभाग की ओर से पुष्टि नहीं की गई है।

गाय के घायल होने की सूचना
ग्रामीण क्षेत्र में बाघ के हमले से एक गाय के घायल होने की भी सूचना सामने आई है। इसके बाद मवेशी पालकों में भी चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि बाघ का मूवमेंट इसी तरह आबादी के आसपास जारी रहा तो किसी बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।

पढे़ं: तीन फीट हिस्सा और दुकान हटाने पर बनी सहमति, हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद फैसला

वन विभाग ने कराई मुनादी
वीडियो वायरल होने और लगातार मिल रही सूचनाओं के बाद वन विभाग ने गांवों में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क किया है। ग्रामीणों को जंगल की तरफ नहीं जाने की हिदायत दी गई है। वन अमले ने लोगों से अकेले जंगल अथवा खेतों की ओर जाने से बचने और बाघ दिखाई देने पर उससे दूरी बनाए रखने की अपील की है।

डिप्टी रेंजर बोले-ग्रामीण जंगल की ओर न जाएं
डिप्टी रेंजर विजय सिंह भदौरिया ने बताया कि अंचल में मुनादी करा दी गई है। ग्रामीणों को जंगल की तरफ जाने की मनाही की गई है। वन विभाग की ओर से लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी जा रही है, ताकि वन्यजीव की मौजूदगी के बीच किसी तरह की अप्रिय स्थिति निर्मित न हो।

खेतों में जाने को लेकर बढ़ी चिंता
बाघ की मौजूदगी की सूचना के बाद खेतों में काम करने वाले किसानों और ग्रामीण मजदूरों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीण इलाकों में सुबह और शाम के समय लोग खेतों की ओर जाते हैं। ऐसे में वन विभाग की चेतावनी के बाद लोगों से विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।


गश्त और सर्चिंग बढ़ाने की मांग
लगातार सामने आ रहे वीडियो और बाघ की साइटिंग की सूचनाओं के बीच ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। ग्रामीण चाहते हैं कि प्रभावित इलाकों में वन अमला सक्रिय निगरानी रखे और बाघ की वास्तविक लोकेशन का पता लगाकर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करे। फिलहाल बाघ के मूवमेंट ने शाहगंज के ग्रामीण अंचल में दहशत का माहौल बना दिया है।

पहले भी सामने आती रही है वन्यजीवों की मौजूदगी
बुधनी रेंज के मिडघाट, सलकनपुर और देलावाड़ी क्षेत्र में भी पूर्व में बाघ और तेंदुए की आवाजाही की सूचनाएं सामने आती रही हैं। जंगल से लगे ग्रामीण इलाकों में वन्यजीवों की आवाजाही के कारण ग्रामीणों को अक्सर सतर्क रहना पड़ता है। शाहगंज क्षेत्र में ताजा घटनाक्रम ने एक बार फिर वन्यजीवों की निगरानी और ग्रामीण सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed