फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   Illegal cannabis plants worth ₹3 crore seized

ऑपरेशन प्रहार में कार्रवाई: खरगोन में 3 करोड़ के गांजे की खेती पकड़ी, पुलिस ने 60 क्विंटल पौधे जड़ से उखाड़ा

Mon, 28 Sep 2026 07:23 PM IST
खरगोन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: खरगोन ब्यूरो Updated Mon, 28 Sep 2026 07:23 PM IST
Illegal cannabis plants worth ₹3 crore seized

अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खरगोन पुलिस ने गांजे की अवैध खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ऑपरेशन प्रहार के तहत चैनपुर थाना क्षेत्र के दो दुर्गम इलाकों में दबिश देकर पुलिस ने करीब 60 क्विंटल गांजे के पौधे जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार, जब्त पौधों की अनुमानित कीमत 2 करोड़ 98 लाख 70 हजार रुपए है।

एसपी रविन्द्र वर्मा ने सोमवार को बताया कि पुलिस को ग्राम जामली और गुवाड़ा ठाटा फलिया में खेतों में गांजे की खेती किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद चैनपुर, भीकनगांव, बिस्टान, गोगावां थाना और पुलिस लाइन की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने दोनों स्थानों पर घेराबंदी कर कार्रवाई की। दुर्गम इलाकों में स्थित खेतों तक पहुंचने के लिए पुलिसकर्मियों को नदी और पहाड़ी रास्तों से होकर गुजरना पड़ा। खेतों की सर्चिंग के लिए ड्रोन की मदद भी ली गई।

ग्राम जामली में पुलिस ने दंगलिया, मधू और सुखलाल के खेतों से गांजे के 9,391 पौधे जब्त किए। इनका कुल वजन 3,765 किलो और अनुमानित कीमत 1 करोड़ 88 लाख 25 हजार रुपए बताई गई है। वहीं, ग्राम गुवाड़ा ठाटा फलिया में जागीर के खेत से 5,800 पौधे जब्त किए गए। इनका वजन 2,209 किलो और अनुमानित कीमत 1 करोड़ 10 लाख 45 हजार रुपए बताई गई है।

पढे़ं: आखिरी कॉल के बाद इन्फ्लुएंसर निधि का भावुक पोस्ट, कमरे में हुईं बंद; मोबाइल से तलाशे जा रहे मौत के सुराग

पुलिस के मुताबिक, दोनों स्थान शेडो एरिया यानी नो मोबाइल नेटवर्क जोन में हैं। यहां कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। खेतों से गांजे के पौधों को उखाड़कर जब्त करने में पुलिसकर्मियों को कई घंटे मेहनत करनी पड़ी। मामले में जामली के दंगलिया, मधू और सुखलाल तथा गुवाड़ा के जागीर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन अनुराग और डीआईजी निमाड़ रेंज सिमाला प्रसाद के निर्देश पर की गई। एसपी खरगोन रविन्द्र वर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिट्टू सहगल के निर्देशन में कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

कार्रवाई में एसडीओपी भीकनगांव केतन अडलक, डीएसपी कैलाश चौहान, चैनपुर थाना प्रभारी निरीक्षक गणपत कनेल, भीकनगांव थाना प्रभारी निरीक्षक बलरामसिंह राठौर, बिस्टान थाना प्रभारी गुलाब सिंह रावत और गोगावां थाना प्रभारी उप निरीक्षक दीपक यादव सहित विभिन्न थानों और पुलिस लाइन की टीम शामिल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

बुआ ने किडनैप किया चार माह का बच्चा, लुधियाना पुलिस ने पांच घंटे में ढूंढ निकाला

28 Sep 2026

रायबरेली में सपा के चुनावी होमवर्क की ताकत का सियासत में दिखेगा प्रभाव!

28 Sep 2026

सहारनपुर: ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे लगाए, चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस पदाधिकारियों का प्रदर्शन

28 Sep 2026

कुशीनगर एपी बंधा हादसा, जेसीबी से मरम्मत शुरू

28 Sep 2026

एसआरएन में रेडियोलॉजिस्ट ने ठप किया कामकाज, एमआरआई न होने से परेशान हुए मरीज

28 Sep 2026
विज्ञापन

मेरठ: चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, काली पट्टी बांधकर की नारेबाजी

28 Sep 2026

भगत सिंह जयंती पर बहुजन जनमत ने आयोजित किया कार्यक्रम, पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

28 Sep 2026
विज्ञापन

मेरठ: बारिश के बीच सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान, कमिश्नरी मार्ग पर लगाया जाम

28 Sep 2026

हड़ताल टलने से सोमवार को अमेठी की बैंकों में सामान्य रहा कामकाज

28 Sep 2026

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शहीद ए आजम भगत सिंह को जयंती पर किया नमन

अयोध्या में बारिश थमने और रविवार की छुट्टी के बाद अस्पतालों में उमड़ी मरीजों की भीड़

28 Sep 2026

नोएडा: सेक्टर 12 के निवासियों ने 12 समस्याएं गिनाईं, पानी से लेकर पार्क और पार्किंग सब बदहाल; जानें क्या कहा

28 Sep 2026

Video: केशव मौर्य बोले- सपा और इंडी गठबंधन साथ आएं या अलग लड़ें,

28 Sep 2026

मोगा सीआईए स्टाफ ने 12 किलो हेरोइन के साथ पकड़े तीन आरोपी

एलपीयू हंगामे के बाद 10 दिन की छुट्टी, परीक्षाएं रद्द; घर लौट रहे छात्र, कैंपस में फ्लैग मार्च

रायबरेली में रेलवे ट्रैक पर गिट्टी डालते समय श्रमिक को विषैले जंतु ने काटा, हालत बिगड़ी

28 Sep 2026

फरीदाबाद: इंकलाबी मजदूर मोर्चा ने मनाई भगत सिंह की जयंती, माल्यार्पण कर लगाए नारे

28 Sep 2026

अमेठी में बारिश ने बिगाड़ा रसोई का बजट, सब्जियों के दाम में जबरदस्त बढ़ोतरी

28 Sep 2026

राम मंदिर के कक्ष नंबर-16 से शुरू हुई चढ़ावा चोरी, सीसीटीवी से खुला राज

28 Sep 2026

कुल्लू में कांग्रेस का विरोध मार्च, मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया को लेकर उठाए सवाल; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

28 Sep 2026

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिसकर्मियों की गवाही मुकदमे की अहम कड़ी

28 Sep 2026

शाही मस्जिद विवाद में 10 पर FIR

28 Sep 2026

शाही मस्जिद विवाद में 10 पर FIR

28 Sep 2026

अयोध्या में गोमती में मिला लापता युवक का शव

28 Sep 2026

शिवपुरी: अनर्गल बयानबाजी पर नरोत्तम मिश्रा की चेतावनी, बोले- ब्राह्मण समाज की खामोशी को कमजोरी न समझें

28 Sep 2026

लखनऊ में सपाइयों ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किया प्रदर्शन

28 Sep 2026

Video: मायावती ने चंद्रशेखर आजाद पर साधा निशाना, ईवीएम की विश्वसनीयता पर उठाए सवाल

28 Sep 2026

कानपुर: जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, 35 टीमों ने दिखाया दमखम

28 Sep 2026

कानपुर: मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को पॉक्सो एक्ट और गुड टच-बैड टच के प्रति किया जागरूक

28 Sep 2026

चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर सोलन में कांग्रेस का धरना, बारिश के बीच फूंका पुतला

28 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed