सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Seoni News ›   Bus carrying SF jawans overturns after hitting car in Seoni three policemen killed 21 injured

MP News: सिवनी में SAF जवानों को ले जा रही बस कार से टकराने के बाद पलटी, तीन की मौत, 26 पुलिसकर्मी घायल

भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 06 Apr 2024 12:43 PM IST
विज्ञापन
सार

MP News: सीएम ड्यूटी के लिए मंडला जा रहे पुलिस जवानों की बस सिवनी में कार से टकराने के बाद पटल गई, हादसे में तीन की की मौत हो गई, जबकि 26 पुलिस जवान घायलों हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Bus carrying SF jawans overturns after hitting car in Seoni three policemen killed 21 injured
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन और अस्पताल में भर्ती जवान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के केवलारी थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया। जिले के लोपा गांव के पास 35वीं बटालियन के एसएफ जवानों को ले जा रही बस कार से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 पुलिसकर्मी  घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

Trending Videos

 


जानकारी के अनुसार मंडला के रहने वाले कुछ लोग नागपुर से इलाज कराकर कार से वापस घर जा रहे थे। इस दौरान पुलिस जवानों को लेकर सिवनी आ रही बस की धानागढ़ के पास कार से टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार अशोक कुकरेजा, ममता जसवानी, निखलेश जसवानी, कन्हैया जसवानी और पुरूषोत्तम उर्फ काजू महोबिया गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बस में सवार करीब 26 जवान भी घायल हो गए। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को समुदाय सिविल अस्पताल केवलारी में भर्ती कराया। जहां, डॉक्टरों ने कार सवार घायल निखलेश जसवानी, कन्हैया जसवानी और पुरुषोत्तम उर्फ काजू महिपाल को मृत घोषित कर दिया। घायल पुलिस जवानों का अस्पताल में इलाज रहा है। 

बताया जा रहा है कि सड़क खराब होने के कारण वाहन असंतुलित हो गए थे और आपस में टकरा गए। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल अशोक कुकरेजा, ममता जसवानी और मदन भांडे को नागपुर रेफर किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed