{"_id":"68235c4f712423547e01fb86","slug":"heartbreaking-incident-in-katia-village-class-11-student-stabbed-to-death-accused-absconding-seoni-news-c-1-1-noi1218-2943186-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Seoni News: माता-पिता के सामने 11वीं की छात्रा की चाकू मारकर हत्या, आरोपी मौके पर ही फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Seoni News: माता-पिता के सामने 11वीं की छात्रा की चाकू मारकर हत्या, आरोपी मौके पर ही फरार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
Published by: सिवनी ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 08:46 PM IST
विज्ञापन
सार
कटिया गांव में दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। 11वीं की छात्रा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वहीं, आरोपी मौके से फरार हो गया।
घटना स्थल पर मौजूद परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सिवनी जिले के कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कटिया गांव में सोमवार सुबह एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। खेत में मक्का तोड़ रही 17 वर्षीय 11वीं कक्षा की छात्रा की उसके पड़ोसी युवक ने चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। चौंकाने वाली बात यह है कि यह पूरी वारदात पीड़िता के माता-पिता के सामने ही अंजाम दी गई।
Trending Videos
प्राप्त जानकारी के अनुसार, छात्रा खेत में काम कर रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाला युवक पुरुषोत्तम ठाकुर वहां पहुंचा और लड़की पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। कुछ ही दूरी पर काम कर रहे माता-पिता जब बेटी को बचाने दौड़े, तो आरोपी ने मधुमक्खियों के छत्ते पर पत्थर मार दिया, जिससे मधुमक्खियों ने लड़की के पिता पर हमला कर दिया। पिता की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: घर से 200 मीटर दूर झाड़ियों में मिला पांच वर्षीय मासूम का शव, रिश्तेदारी में आया हुआ था परिवार
मौके से पुलिस को एक देसी कट्टा और मोबाइल भी बरामद हुआ है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। थाना प्रभारी प्रीतम तिलगाम के अनुसार, आरोपी पीड़िता का दूर का रिश्तेदार है और उस पर पहले से ही लड़की पर बुरी नजर रखने का शक था। चार दिन पहले पीड़िता की मां ने आरोपी की बहन से उसकी शिकायत भी की थी।
यह भी पढ़ें: भोपाल में 19 स्थानों पर विशेष चैकिंग अभियान- बिना फिटनेस-बीमा के दौड़ रही 126 बसों पर कार्रवाई
संदेह है कि युवक ने इसी बात का बदला लेने के इरादे से यह घिनौनी वारदात की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान जारी है। यह वारदात समाज में महिलाओं की सुरक्षा और मानसिक विकृत सोच पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

कमेंट
कमेंट X