Seoni News: उगदीवाड़ा जंगल में मिले पति-पत्नी के शव, महिला के मुंह में भरे थे पत्ते; फंदे से लटका था व्यक्ति
प्रारंभिक जांच में मामला पहले पत्नी की हत्या और फिर पति की आत्महत्या का लग रहा है। परिजनों ने बताया कि फूल सिंह पिछले कुछ महीनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ था और झाड़फूंक कराता था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के उगदीवाड़ा जंगल में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब पति-पत्नी के शव संदिग्ध हालात में मिले। महिला का शव जमीन पर पड़ा हुआ था और उसके मुंह में पत्ते भरे हुए थे। वहीं करीब 20 मीटर दूर पेड़ पर पति का शव फंदे से लटका मिला। उगली थाना प्रभारी सदानंद गोदेवार ने बताया कि मृतकों की पहचान 38 वर्षीय फूल सिंह धुर्वे और उसकी पत्नी 35 वर्षीय गीता बाई के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में मामला पहले पत्नी की हत्या और बाद में पति की आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस का कहना है कि महिला की मौत संभवतः दम घुटने से हुई होगी, लेकिन वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
ये भी पढ़ें- सीट के लिए बिफरा युवक, ट्रेन की छत पर दौड़ा, पकड़ने में पस्त हुआ रेल प्रशासन; जारी किया हाईअलर्ट
मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ था
परिजनों के अनुसार फूल सिंह पिछले कुछ महीनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा था। वह अक्सर झाड़फूंक कराने जाया करता था। शनिवार को भी वह अपनी पत्नी के साथ कंजई गांव झाड़फूंक कराने गया था, लेकिन इसके बाद घर नहीं लौटा। रातभर परिजन उसकी तलाश करते रहे।
सुबह जंगल में मिले शव
रविवार सुबह करीब 10 बजे ग्रामीणों ने उगदीवाड़ा जंगल में दोनों के शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। थाना प्रभारी ने बताया कि शुरुआती परिस्थितियां हत्या के बाद आत्महत्या की ओर इशारा कर रही हैं, हालांकि अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

कमेंट
कमेंट X