{"_id":"672b81e4d7d69594360e0ac6","slug":"man-attacked-by-bee-in-barghat-man-jumps-into-pond-to-escape-dies-seoni-news-c-1-1-noi1218-2289336-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Seoni News: बरघाट में व्यक्ति पर मधुमक्खी ने किया हमला, बचने के लिए तालाब में कूदा व्यक्ति; हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Seoni News: बरघाट में व्यक्ति पर मधुमक्खी ने किया हमला, बचने के लिए तालाब में कूदा व्यक्ति; हुई मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
Published by: सिवनी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 08:49 PM IST
विज्ञापन
सार
मधुमक्खी से बचने के चक्कर में तालाब में कूदना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। उसकी डूबने से मौत हो गई।
मधुमक्खी का हमला
विज्ञापन
विस्तार
सिवनी जिले के बरघाट तहसील के लालपुर गांव में मधुमक्खी के हमले के बाद किसान तालाब में कूद गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।
पुलिस के मुताबिक किसान श्री चंद्र ठाकुर आज अपने खेत में काम कर रहे थे तभी अचानक उन पर मधुमक्खी ने हमला कर दिया। हमले से बचने के प्रयास में श्री चंद ने तालाब में छलांग लगाई। तालाब में कूदने के बाद मधुमक्खी से तो पीछे छूट गया लेकिन श्री चंद को यह निर्णय भारी पड़ गया और उसकी मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है और उनके परिवार पर भारी आर्थिक संकट उत्पन्न कर दिया है।
हादसे के बाद पसरा मातम
यह हादसा लालपुर गांव में घटित हुआ, जो कि धारना पोस्ट और बरघाट तहसील के अंतर्गत आता है। श्री चंद ठाकुर लालपुर के एक साधारण किसान थे और उनके द्वारा उठाया गया। यह कदम एक सामान्य डर के कारण था, जो कि किसी भी व्यक्ति में ऐसे परिस्थिति में हो सकता है। मधुमक्खी के झुंड का अचानक हमला बेहद भयावह होता है और इसके चलते उन्होंने तालाब में कूदकर अपनी जान बचाने की कोशिश की। यह कोशिश गलत साबित हो गई परिवार में मातम पसरा हुआ है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X