सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Seoni News ›   MP Election 2023 PM Modi in Seoni Rally, Free Ration for Five Years Pradhan Mantri Garib Kalyan Anna Yojana

MP Election: PM मोदी ने कहा- जब गरीब कल्याण अन्न योजना पूरी हो जाएगी, तो हम 5 साल मुफ्त राशन की गारंटी देंगे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 05 Nov 2023 02:16 PM IST
विज्ञापन
सार

PM Modi Seoni Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर अपनी पार्टी का प्रचार अभियान तेज कर दिया है। आज उन्होंने सिवनी में रैली को संबोधित कर गरीब वर्ग को साधते हुए बड़ी घोषणा की है।

MP Election 2023 PM Modi in Seoni Rally, Free Ration for Five Years Pradhan Mantri Garib Kalyan Anna Yojana
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के सिवनी में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे हैं। जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित कर कहा कि मैं गरीबी से बाहर आ गया हूं। मुझे किताबों में पढ़ने की जरूरत नहीं है कि गरीबी क्या होती है। मैं गरीबों का दर्द महसूस कर सकता हूं। इसलिए, आपके बेटे, आपके भाई ने मन में एक बड़ा निर्णय लिया है कि जब दिसंबर में गरीब कल्याण अन्न योजना पूरी हो जाएगी तो हम अगले पांच साल तक मुफ्त राशन की गारंटी देंगे।

Trending Videos


'हमने 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन की सुविधा दी'
सिवनी के कटंगी बायपास कार्यक्रम स्थल पर पीएम मोदी ने मंच से कांग्रेस और कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भाषण की शुरुआत में कहा कि मध्यप्रदेश विकास और सुशासन की निरंतरता चाहता है। उन्होंने कहा कि आज का दिन मेरे लिए शुभ है। मैंने आचार्य विद्यासागर जी का आशीर्वाद लिया। उन्होंने ओपिनियन पोल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा विजय क्या होती है, यहां आकर देखिए। 30 साल बाद कोई प्रधानमंत्री यहां आया है। ये सौभाग्य भी मुझे मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोरोना काल से लेकर अब तक हमने 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन की सुविधा दी। एमपी में लगभग पांच करोड़ लोगों के घर में मुफ्त राशन दिया। मां को कभी रोते-बिलखते बच्चे देखने नहीं पड़े। वैसे तो ये योजना एक महीने बाद दिसंबर में बंद हो रही है। लेकिन मैं गरीब के दर्द को महसूस करता हूं। इसलिए आपके बेटे, आपके भाई ने मन में पक्का निर्णय लिया है कि जब दिसंबर में ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ पूरी हो जाएगी, तो हम अगले पांच साल तक मुफ्त राशन की गारंटी देंगे। इस पर केंद्र सरकार लाखों-करोड़ों रुपये खर्च करने वाली है। 

'आजकल एक नेता आदिवासी इलाकों में झूठ फैला रहे'
पीएम ने कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस का एक घोटाला लाखों-करोड़ों रुपये का होता था। लेकिन बीजेपी में ये गरीब की भलाई में खर्च होता है। हमारे आदिवासी भाई-बहनों के यहां लखन कुंवर की पूजा-अर्चना कर खेती शुरू करने की परंपरा है। लेकिन बीते दशकों में कांग्रेस ने भारत की आजादी का पूरा श्रेय एक ही परिवार को दिया। कांग्रेस के लिए उससे बड़ा कुछ है ही नहीं। उन्होंने कहा कि आजकल एक नेता आदिवासी इलाकों में जाकर झूठ फैला रहे हैं। कांग्रेस के मुंह से आदिवासी नाम शोभा नहीं देता है।

मोदी ने कहा कि आदिवासी समाज भगवान राम के समय से चला आ रहा है। बीजेपी के आने के बाद से नहीं आया। भारत में पहली बार अटल बिहारी बाजपेयी के समय जनजातीय मंत्रालय बना। ये काम करने वाले हम लोग हैं और आजकल गांव-गांव जाकर आदिवासी लोगों को भ्रमित किया जा रहा है। हमने आदिवासी महापुरुषों के नाम पर नामकरण किए हैं। हमने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना बनाई है, जिससे छोटे-मोटे काम करने वाले गरीबों को फायदा पहुंच रहा है।

'कांग्रेस चुनाव लड़ने की बजाय ढोंग कर रही'
पीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस चुनाव नहीं लड़ रही है, वह तो ढोंग कर रही है। लेकिन ये लोग इस बात के लिए मैदान में लड़ रहे हैं कि आगे चलकर कौन एमपी कांग्रेस पर कब्जा करेगा। यहां के दो बड़े नेता अपने बेटों को सेट करने के लिए मध्यप्रदेश को अपसेट करने में लगे हैं। ऐसे लोगों की कोई जरूरत है क्या? युवाओं को ये बात समझनी पड़ेगी कि कांग्रेस के पास उनके लिए कोई रोडमैप नहीं है। उनकी बात सुनिए वे कहते हैं कि हमें वोट दो क्योंकि हमारे दादा-दादी ये थे। हमें वोट दो क्योंकि हमारे नाना-नानी वो थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed