सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Seoni News ›   MP News: Two children died due to drowning in a well in the village of Seoni

MP News: सिवनी के गांव में कुएं में डूबने से दो बच्चों की मौत, नहाने गए थे पैर फिसलने से गहरे पानी में पहुंचे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 23 Aug 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
सार

सिवनी में दो बच्चों की कुएं में डूबने से मौत हो गई। उनके शव ग्रामीणों ने निकाले। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

MP News: Two children died due to drowning in a well in the village of Seoni
सिवनी में दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के सिवनी में हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों घर से नहाने का कहकर निकले थे। बताया जा रहा था कि वे कुएं के पास नहा रहे थे, पर पैर फिसलने से दोनों गहरे पानी में गिर गए और दोनों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
Trending Videos


जानकारी के अनुसार मामला सिवनी जिले के धूमा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुनवारा कला ग्राम का है। पुलिस ने बताया कि पुनवारा कला ग्राम में दो बच्चे कुएं में नहाने गए हुए थे। तभी पैर फिसल जाने से बच्चे कुँए में गिर गए। बच्चों की कुएं के पानी में डूबने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जैसे ही ग्रामीणों और परिजनों को घटना का पता चला तो सभी कुएं के पास पहुंचे। ग्रामीणों ने कुएं के अंदर घुसकर बच्चों के शवों को निकाला और अस्पताल लेकर आए। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों में 12 वर्षीय रामजी पिता सूरज मरकाम कक्षा सातवीं में पढ़ता था। दुर्गेश पिता निरंजन यादव (11) कक्षा छठी का विद्यार्थी था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चों के शव का पंचनामा बनाते हुए  पोस्टमार्टम के लिए सिविल लखनादौन भेजा। पुलिस परिजनों एवं स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि बच्चे स्कूल जाने के लिए तैयार हो रहे थे। वहीं नहाने के लिए कुआं गए हुए थे। जहां गहरे पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच रही है। इस घटना के बाद गाँव में मातम पसर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed