Seoni Accident: सिवनी में भीषण सड़क हादसा, ऑटो-बाइक की टक्कर में एक की मौत; 11 लोग हुए घायल
सिवनी के छपारा थाना क्षेत्र में नए गांव के पास ऑटो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हुए। चार घायलों की हालत गंभीर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
सिवनी के छपारा थाना क्षेत्र में नए गांव के पास ऑटो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हुए। चार घायलों की हालत गंभीर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के छपारा थाना क्षेत्र में मंगलवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। छपारा के पास नए गांव के समीप एक ऑटो और मोटरसाइकिल की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 अन्य लोग घायल हो गए। इनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छपारा की ओर आ रहा यात्री ऑटो क्षमता से कहीं अधिक सवारियों को लेकर चल रहा था। बताया जा रहा है कि करीब 20 लोग ऑटो में सवार थे। इसी दौरान नए गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से ऑटो की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया और उसमें सवार लोग सड़क पर दूर-दूर जा गिरे।
पढे़ं: राज्यसभा नामांकन रद्द होने पर हाईकोर्ट पहुंचीं मीनाक्षी नटराजन, चुनाव याचिका की दायर
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे तथा पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना देने के साथ राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही छपारा थाना पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल सिवनी रेफर किया गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ऑटो में क्षमता से कई गुना अधिक सवारियां बैठी थीं। इस हादसे ने एक बार फिर ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों वाहनों को जब्त कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
