सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Seoni News ›   Seoni: Drivers protesting against hit and run law garlanded the dumper driver with slippers, four arrested

Seoni: हिट एंड रन कानून का विरोध कर रहे ड्राइवरों ने डंपर चालक को पहनाई चप्पल की माला, चार आरोपी गिरफ्तार

अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सिवनी Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 12 Jan 2024 05:51 PM IST
विज्ञापन
सार

सिवनी जिले में हिट एंड रन कानून का विरोध कर रहे चार ड्राइवरों ने एक डंपर चालक के साथ अभद्रता की। डंपर रोककर चालक को जूते-चप्पल की माला पहना दी और उतार कर पीट दिया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

Seoni: Drivers protesting against hit and run law garlanded the dumper driver with slippers, four arrested
सिवनी में डंपर चालक को चप्पलों की माला पहना दी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में एक डंपर चालक को चप्पलों की माला पहनाने का मामला सामने आया है। ये हरकत हिट एंड रन कानून का विरोध कर रहे ड्राइवरों ने की है। पुलिस ने माला पहनाने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
Trending Videos


सिवनी जिले के अरी थाना अंतर्गत अरी के बस स्टैंड पर हिट एंड रन कानून का विरोध कर रहे ड्राइवरों ने डंपर को रोक कर उसके चालक को जूते-चप्पल की माला पहनाई दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद अरी पुलिस ने इस मामले पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि चारों ड्राइवरी का काम करने वाले हैं जिन्हें अरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि इब्राहिम खान (24), अब्दुल कहार खान (40), इदरीश खान (55), इकबाल खान (28) बस स्टैंड के पास बुधवार सुबह एकत्रित होकर हिट एंड रन कानून का विरोध कर रहे थे। हड़ताल की बात करते हुए कटंगी से सिवनी की ओर आ रहे डंपर को रोक लिया और डंपर चालक को जूते-चप्पलों की माला पहना दी। वहीं उसे नीचे उतारकर मारपीट की। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। जानकारी लगने पर पुलिस ने चारों आरोपी ड्राइवर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed